बीआरबीसीएल में उल्लासपूर्वक मनाया गया एनटीपीसी का 51वां स्थापना दिवस

Spread the love

औरंगाबाद। बीआरबीसीएल में 7 नवंबर 2025 को एनटीपीसी का 51वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बीआरबीसीएल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी  दीपक रंजन देहुरी द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कुल 2000 पौधे लगाए गए, जिसमें सभी विभागों के प्रमुख एवं कर्मचारीगणों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बीआरबीसीएल प्लांट परिसर में मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक रंजन देहुरी द्वारा एनटीपीसी का झंड़ा फहराया गया। इस अवसर पर सभी विभागों के प्रमुख एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। अपने संबोधन में  देहुरी ने एनटीपीसी के 50 स्वर्णिम वर्ष पूर्ण होने और 51वें स्थापना दिवस पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राष्ट्रनिर्माण में एनटीपीसी एवं बीआरबीसीएल की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए, संगठन की निरंतर प्रगति के प्रति सभी को प्रेरित किया। इस विशेष अवसर पर,  देहुरी के नेतृत्व में बीआरबीसीएल परिवार के सभी अधिकारी एवं कर्मचारीगणों ने समूह फोटोग्राफी में हिस्सा लिया। सभी प्रतिभागी एनटीपीसी के 50 वर्षीय प्रतीक चिन्ह (LOGO) के आकार में खड़े होकर एकता और सामूहिकता का अद्भुत संदेश प्रस्तुत किया। यह दृश्य एनटीपीसी एवं बीआरबीसीएल परिवार की एकजुटता और गर्व का प्रतीक बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *