ANPARA

हिन्डाल्को रेनुसागर में सुरक्षा कविता प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

हिन्डाल्को रेनुसागर में सुरक्षा कविता प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन

अनपरा, सोनभद्र। हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुसागर में यूनिट हेड आर. पी. सिंह के मार्गदर्शन में चल रहे राष्ट्रीय सुरक्षा माह के अंतर्गत व्यावसायिक स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं पर्यावरण विषय पर आधारित सुरक्षा कविता प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया।इस अवसर पर कर्मचारियों, श्रमिकों, विद्यालय शिक्षकों तथा संविदा श्रमिकों में दैनिक जीवन में सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने अपनी कविताओं के माध्यम से कार्यस्थल पर सुरक्षा के महत्व, सतर्कता, पर्यावरण संरक्षण तथा सुरक्षित जीवनशैली के संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के दौरान निर्णायक की भूमिका सेफ्टी…
Read More
नारी शक्ति समाज की प्रेरणा और परिवर्तन की धुरी है-आर पी सिंह

नारी शक्ति समाज की प्रेरणा और परिवर्तन की धुरी है-आर पी सिंह

हिंडालको रेनुसागर में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस अनपरा सोनभद्र।हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर  के तत्वावधान में स्थानीय प्रेक्षागृह में  अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने दीप प्रज्वलन कर किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह अपने संबोधन में कहा कि नारी शक्ति समाज की प्रेरणा और परिवर्तन की धुरी है।महिलाएं केवल परिवार ही नहीं बल्कि समाज और देश के निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। शिक्षा, आत्मनिर्भरता और समान अवसरों के…
Read More
महिलाएं समाज की शक्ति और प्रगति की आधारशिला हैं -आशीष पांडेय

महिलाएं समाज की शक्ति और प्रगति की आधारशिला हैं -आशीष पांडेय

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हिंडालको रेनुसागर सीएसआर में महिलाओं के सम्मान में भव्य कार्यक्रम अनपरा, सोनभद्र। हिन्डाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड रेनुपावर डिवीजन रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह के मार्गदर्शन में ग्रामीण विकास विभाग रेनुसागर के तत्वावधान में दिशिता महिला मंडल रेनुसागर के कार्यालय परिसर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ग्रामीण महिलाओं के सम्मान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेड एचआर आशीष पांडेय ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं के सम्मान में अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाएं समाज की शक्ति और प्रगति की आधारशिला हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल एक…
Read More
लोझरा की टीम ने 9 अंकों से जीतकर प्रांतीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब जीता

लोझरा की टीम ने 9 अंकों से जीतकर प्रांतीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब जीता

अनपरा, सोनभद्र।हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह के दिशा निर्देशन में  ग्रामीण विकास विभाग रेनुसागर एवं भीमराव अम्बेडकर युवा क्लब, कुलडोमरी बैरपान  के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय  प्रांतीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का समापन मैच अत्यंत रोमांचक मुकाबले के साथ हुआ। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में लोझरा की कबड्डी टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए बैरपान की कबड्डी टीम को 9 अंकों से पराजित कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।बैरपान स्थित कबड्डी खेल मैदान में आयोजित प्रांतीय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का फाइनल मैच लोझरा एवं बैरपान के मध्य खेला गया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि…
Read More
दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की टीम ने 15 रन से जीतकर ट्राफी अपने नाम की

दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की टीम ने 15 रन से जीतकर ट्राफी अपने नाम की

हिंडालको रेनुसागर में वैल्यूज मन्थ के तहत कैनवास बाल क्रिकेट मैच का आयोजन अनपरा सोनभद्र। हिंडालको रेनुसागर के तत्वावधान में चल रहे वैल्यूज मन्थ कार्यक्रमों की श्रृंखला में यूनिट हेड आर. पी. सिंह के मार्गदर्शन में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कॉलेज, रेनुसागर के प्रांगण में देर शाम को हुये कैनवास बाल क्रिकेट मैच में दिशिता महिला मंडल रेनुसागर की टीम ने  एक तरफा मुकाबले में रेनुसागर रॉयल्स की टीम को 15 रन से  पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने खेल भावना, अनुशासन और टीमवर्क का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड…
Read More
नए श्रम कानून के लेकर 12 फरवरी की प्रस्तावित हड़ताल से भारतीय मजदूर संघ का कोई संबंध नहीं

नए श्रम कानून के लेकर 12 फरवरी की प्रस्तावित हड़ताल से भारतीय मजदूर संघ का कोई संबंध नहीं

अनपरा। भारतीय मजदूर संघ जिला मंत्री द्वारा जानकारी दी गई कि सोनभद्र भारतीय मजदूर संघ (BMS) यह स्पष्ट करना चाहता है कि केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए नए श्रम कानूनों में कई ऐसे प्रावधान हैं, जो असंगठित एवं संगठित क्षेत्र के श्रमिकों को सामाजिक सुरक्षा के दायरे में लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल हैं। नए श्रम कानूनों के अंतर्गत ईपीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, न्यूनतम वेतन, सामाजिक सुरक्षा एवं श्रमिकों के पंजीकरण जैसे विषयों को व्यापक रूप दिया गया है, जिससे करोड़ों श्रमिकों को भविष्य में लाभ मिल सकता है। “एक राष्ट्र – एक श्रम संहिता” की भावना से…
Read More
मैत्रीपूर्ण कैनवास क्रिकेट मैच : प्रबंधन एकादश ने 6 विकेट से मीडिया एकादश को हराया

मैत्रीपूर्ण कैनवास क्रिकेट मैच : प्रबंधन एकादश ने 6 विकेट से मीडिया एकादश को हराया

जीत तालियों से मिलती है, लेकिन पहचान आपके चरित्र से बनती है- आर पी सिंह अनपरा (सोनभद्र)। रेणुसागर पावर डिवीजन के तत्वाधान में रेनुसागर परिसर में आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज  में आयोजित मीडिया एवं प्रबंधन एकादश मैत्रीपूर्ण कैनवास क्रिकेट मैच के कड़े मुकाबले में प्रबंधन एकादश ने 3 रन से मीडिया एकादश को हराया । इस अवसर पर मुख्य अतिथि हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह ने खिलाड़ियों के परिचय के उपरांत मैच का शुभारम्भ करते हुये अपने संबोधन में कहा कि क्रिकेट केवल बल्ले और गेंद का खेल नहीं, बल्कि यह हमें सिखाता है कि टीम के…
Read More
रेनूपावर प्राथमिक पाठशाला रेनूसागर का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

रेनूपावर प्राथमिक पाठशाला रेनूसागर का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सम्पन्न

अनपरा सोनभद्र।रेनूपावर प्राथमिक पाठशाला रेनूसागर के विद्यालय के अध्यक्ष हिंडालको रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी के मार्गदर्शन में आदित्य बिड़ला इण्टरमीडिएट कॉलेज रेनुसागर के प्रांगण में रेनूपावर प्राथमिक पाठशाला रेनूसागर द्वारा आयोजित का वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। खेलकूद का उद्घाटन मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक आशीष पांडे एवं प्रधानाध्यापिका सीमा दुबे ने संयुक्त रूप से किया । इस अवसर पर विद्यार्थियों ने विभिन्न  खेल प्रतियोगिताओं में उत्साह पूर्वक उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस खेल दिवस का मुख्य आकर्षण  का केंद्र मेंढक दौड़ ,पेंगुइन दौड़, रस्सा-कस्सी बच्चों द्वारा संवेदनशील, समावेशी और प्रेरणादायी पहल बच्चों का खेल रहा। खेलकूद प्रतियोगिता में…
Read More
सड़क सुरक्षा में मिसाल बने हिंडालको रेनुसागर के विद्यार्थी,परिवहन विभाग ने किया सम्मानित

सड़क सुरक्षा में मिसाल बने हिंडालको रेनुसागर के विद्यार्थी,परिवहन विभाग ने किया सम्मानित

अनपरा, सोनभद्र।राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान के तहत परिवहन विभाग, सोनभद्र द्वारा डायट परिसर में आयोजित राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में हिंडालको रेनुसागर के विद्यालयों के छात्र- छात्राओं की गूंज,परिवहन विभाग ने किया सम्मानित। ”सड़क सुरक्षा–जीवन रक्षा” विषय पर जागरूकता फैलाने में   सराहनीय भूमिका निभाने वाले हिन्डाल्को रेनुसागर के आदित्य बिड़ला पब्लिक स्कूल रेनुसागर, आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज रेनुसागर, एवं रेनुपावर प्राथमिक पाठशाला के  विद्यार्थियों को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), राजेश्वर यादव द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया।  यादव  ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का पालन भर नहीं, बल्कि जीवन की रक्षा का संकल्प है। उन्होंने…
Read More
बिना मूल्यों के जीवन की परिकल्पना भी मुश्किल है – आर. पी. सिंह

बिना मूल्यों के जीवन की परिकल्पना भी मुश्किल है – आर. पी. सिंह

हिंडालको रेनुसागर में वैल्यूज मन्थ का शुभारंभ  अनपरा, सोनभद्र। हिंडाल्को रेनुसागर में फरवरी माह को वैल्यूज मंथ  के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत कर्मचारियों को पांच मूल्यों- ईमानदारी, जुनून, प्रतिबद्धता, सहजता, गति के प्रति सजग करने के लिए विविध कार्यक्रम आयोजित की जाती है। हिंडालको रेनुसागर के आवासीय परिसर स्थित  आदित्य बिड़ला इंटरमीडिएट कालेज के प्रांगण में आयोजित वैल्यूज मन्थ का शुभारंभ हिंडाल्को रेनुसागर के यूनिट हेड आर पी सिंह,एचआर हेड आशीष पांडेय एवं संचालन विभाग हेड मनीष जैन ने दीप प्रज्वलन कर कार्यकर्म का शुभारंभ किया।तत्पश्चात आदित्य बन्दना वैल्यू फ्लैग होस्टिंग ,वैल्यू गान के साथ कार्यक्रम…
Read More