26
Jun
अंबेडकर नगर। एनटीपीसी टांडा के मानव संसाधन-राजभाषा विभाग द्वारा आज दिनांक 26 जून 2025 को हिंदी भाषा एवं साहित्य को बढ़ावा देने हेतु एक प्रेरणादायक पहल के अंतर्गत स्थानीय विद्यालयों में हिंदी पुस्तकों का वितरण किया गया। यह पुस्तकें कॉलोनी स्थित डालीम्स विद्यालय, विवेकानंद इंटर कॉलेज तथा विवेकानंद शिशु कुंज विद्यालय को छात्रों के अध्ययन एवं पुस्तकालय की समृद्धि हेतु प्रदान की गईं। इस अवसर पर उप महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अनुराग सिन्हा तथा राजभाषा अधिकारी वरुण सोनी विशेष रूप से उपस्थित रहे। अनुराग सिन्हा ने हिंदी साहित्य के महत्व पर प्रकाश डालते हुए नियमित पठन को जीवन का अभिन्न अंग…
