01
Nov
अंबेडकर नगर/ एनटीपीसी लिमिटेड के टांडा थर्मल पावर स्टेशन के सरगम सभागार में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत सतर्कता विभाग के संयोजन से विक्रेता सम्मेलन-2025 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित विद्युत गृह के कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) अजय सिंह यादव, महाप्रबंधक (ईंधन प्रबंधन) आर. एन. त्रिपाठी, महाप्रबंधक (सतर्कता) सुभाष चंद्र सिंह, महाप्रबंधक (ऑपरेशन) हर्ष कुमार सेठी, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) रजनीश कुमार खेतान, तथा अपर महाप्रबंधक (संविदा एवं सामग्री) कोठापल्ली वेंकटेश्वर चेरी सहित अन्य विभागाध्यक्ष एवं लगभग 100 संविदाकार…
