AMBEDKAR NAGAR

निःशुल्क नेत्र चिकित्सकीय एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का समापन

निःशुल्क नेत्र चिकित्सकीय एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का समापन

अंबेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा परियोजना द्वारा नैगमिक सामाजिक दायित्व (सीएसआर) के अंतर्गत दिनांक 27 फरवरी 2026 को महा‍माया राजकीय एलोपैथिक चिकित्सा महाविद्यालय, अम्बेडकर नगर में आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सकीय एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल समापन किया गया। यह शिविर 23 से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञ नेत्र चिकित्सकों द्वारा जरूरतमंद मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन सफलतापूर्वक किए गए। इस शिविर के दौरान कुल 116 मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज एवं ऑपरेशन किया गया। समापन अवसर पर टांडा परियोजना के कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा तथा  रजनीश कुमार खेतान, अपर महाप्रबंधक (मानव संसाधन) उपस्थित रहे। कार्यकारी निदेशक ने सभी मरीजों से…
Read More
एनटीपीसी टांडा में निःशुल्क जांच एवं मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

एनटीपीसी टांडा में निःशुल्क जांच एवं मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा शिविर का शुभारंभ

अंबेडकरनगर। समुदायिक स्वास्थ्य के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करते हुए एनटीपीसी टांडा ने अपने नैगमिक सामाजिक दायित्व कार्यक्रम के अंतर्गत 23 फरवरी 2026 को मेगा नेत्र जांच एवं मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा शिविर का सफल शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन परियोजना प्रमुख जयदेव परिदा द्वारा किया गया। इस अवसर पर गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संघमित्रा परिदा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। यह नेत्र जांच शिविर 23 एवं 24 फरवरी को आयोजित किया जा रहा है, जिसके उपरांत 25 से 27 फरवरी तक चयनित मरीजों की निःशुल्क मोतियाबिंद शल्य चिकित्सा महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज, अम्बेडकरनगर में की जाएगी। इस…
Read More
एनटीपीसी टांडा द्वारा निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु पंजीकरण शिविर का आयोजन

एनटीपीसी टांडा द्वारा निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु पंजीकरण शिविर का आयोजन

अंबेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा द्वारा नैगमिक सामाजिक दायित्व (CSR) के अंतर्गत, गरिमा महिला मंडल के सहयोग से आसपास के क्षेत्रों के जरूरतमंद मरीजों के लिए निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु पंजीकरण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह पंजीकरण शिविर दिनांक 23–24 फरवरी 2026 को आरोग्यम चिकित्सालय, एनटीपीसी टांडा में आयोजित होगा, जहाँ विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की जांच कर ऑपरेशन हेतु चयन किया जाएगा। चयनित मरीजों का निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन दिनांक 25–27 फरवरी 2026 को महामाया मेडिकल कॉलेज, अंबेडकरनगर में कराया जाएगा। इस पहल के अंतर्गत जांच, ऑपरेशन तथा आवश्यक परामर्श की व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। एनटीपीसी टांडा प्रबंधन…
Read More
एनटीपीसी टांडा : सरयू मेला 2026 का भव्य आयोजन

एनटीपीसी टांडा : सरयू मेला 2026 का भव्य आयोजन

अंबेडकरनगर। एनटीपीसी टाण्डा आवासीय परिसर स्थित महिलाओं की स्वयंसेवी संस्था गरिमा महिला मंडल द्वारा राम लीला मैदान में आयोजित दो दिवसीय सरयू मेला का उद्घाटन 31 जनवरी, 2026 को किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक (टांडा) जयदेव परिदा एवं गरिमा महिला मंडल महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संघमित्रा परिदा ने फीता काटकर एवं भगवान गणेश की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके तथा केक काटकर एवं आसमान में गुब्बारे छोड़ कर किया।  इस अवसर पर अजय सिंह यादव, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण),  राम नारायण त्रिपाठी,महाप्रबन्धक (ईंधन प्रबंधन),  हर्ष सेठी, महाप्रबंधक (प्रचालन),  एस सी सिंह महाप्रबंधक (सतर्कता), गरिमा महिला…
Read More
एनटीपीसी टांडा में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया

एनटीपीसी टांडा में 77वाँ गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया

अंबेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा में 77वाँ गणतंत्र दिवस आवासीय परिसर स्थित उमंग स्टेडियम में हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति के वातावरण में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक  जयदेव परिदा ने ध्वजारोहण किया। राष्ट्रगान एवं एनटीपीसी गीत के उपरांत उन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया। आयोजित परेड में डालीम्स स्कूल, विवेकानन्द शिशुकुंज, विद्युत परिषद राजकीय इंटर कॉलेज, बेसिक प्राइमरी स्कूल, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल एवं आवासीय परिसर सुरक्षा बल की टुकड़ियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कार्यकारी निदेशक जयदेव परिदा ने सभी को 77वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं तथा अपने संबोधन में…
Read More
एनटीपीसी टांडा में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

एनटीपीसी टांडा में ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन

अंबेडकरनगर। नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुपालन में एवं जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में  23 जनवरी 2026 को सायं  एनटीपीसी टांडा परिसर में नागरिक सुरक्षा के अंतर्गत ब्लैक आउट मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया। इस मॉक ड्रिल का उद्देश्य आपातकालीन परिस्थितियों में सुरक्षा तैयारियों की प्रभावी समीक्षा करना, त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली का आकलन करना तथा जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग एवं एनटीपीसी के विभिन्न विभागों के बीच आपसी समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करना था। मॉक ड्रिल के दौरान ब्लैक आउट की प्रक्रिया, हवाई हमले की चेतावनी सायरन, सुरक्षित…
Read More
सुरक्षा शपथ के साथ एनटीपीसी टांडा का 26वाँ स्थापना दिवस मनाया गया

सुरक्षा शपथ के साथ एनटीपीसी टांडा का 26वाँ स्थापना दिवस मनाया गया

अंबेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा में 26वाँ स्थापना दिवस सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए परिसर स्थित विश्वकर्मा पार्क में मनाया गया। इस अवसर पर सामूहिक सेफ्टी पीप टॉक एवं सुरक्षा शपथ के माध्यम से सुरक्षित कार्य संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी टांडा, श्री जयदेव परिदा की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ एनटीपीसी गीत की प्रस्तुति के साथ हुआ, जिसके उपरांत उपस्थित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं संविदाकारों को सुरक्षा शपथ दिलाई गई। अपने संबोधन में कार्यकारी निदेशक  जयदेव परिदा ने 26वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि सुरक्षा…
Read More
एनटीपीसी टांडा में बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई

एनटीपीसी टांडा में बाबासाहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई

अंबेडकरनगर। एनटीपीसी टांडा टाउनशिप में स्थित सरगम प्रेक्षागृह में बोधिसत्व बाबासाहेब भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर जी के 70वें महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष में अनुसूचित जाति-जनजाति कर्मचारी कल्याण समिति के द्वारा श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी टांडा, जयदेव पारिदा रहे। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ की गई, सर्वप्रथम समिति के अध्यक्ष डॉ राजीव कुमार द्वारा मुख्य अतिथि कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी टांडा,  जयदेव पारिदा जी का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया गया। गरिमा महिमा मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संघमित्रा पारिदा, उपाध्यक्षा श्रीमती अनुपमा त्रिपाठी व महासचिव भारतीय किशोर का स्वागत श्रीमती सरिता…
Read More
विश्व दिव्यांग दिवस: एनटीपीसी टांडा में सहायक उपकरण वितरण एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन

विश्व दिव्यांग दिवस: एनटीपीसी टांडा में सहायक उपकरण वितरण एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन

अंबेडकरनगर।विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर एनटीपीसी टांडा द्वारा 3 दिसंबर 2025 को एन एफ एन दिव्यांग पुनर्वास केंद्र में दिव्यांग जनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा उनका मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न प्रतियोगिताओं एवं दिव्यांग सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर दिव्यांग प्रतिभागियों के लिए म्यूजिकल चेयर, पेंटिंग, निबंध लेखन एवं रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें दिव्यांगजन उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम के दौरान श्री जयदेव परिदा, कार्यकारी निदेशक, एनटीपीसी टांडा एवं गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षासंघमित्रा परिदा द्वारा 25 ट्राईसाईकिल, 10 व्हीलचेयर, 05 जोड़ी एक्ज़िला क्रच तथा 02…
Read More
टांडा परियोजना में एनटीपीसी लिमिटेड का 51वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

टांडा परियोजना में एनटीपीसी लिमिटेड का 51वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

अंबेडकर नगर। एनटीपीसी लिमिटेड की टांडा थर्मल पावर स्टेशन में एनटीपीसी का 51वां स्थापना दिवस-2025 बड़े हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया। परियोजना स्थित विश्वकर्मा पार्क में आयोजित  समारोह में कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, कार्यकारी निदेशक  जयदेव परिदा ने एनटीपीसी का ध्वज फहराया। तत्पश्चात कर्मचारियों ने एनटीपीसी गीत प्रस्तुत किया। इसके पश्चात राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के गौरवशाली 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एनटीपीसी कर्मचारियों द्वारा सामूहिक ‘वंदे मातरम्’ का गायन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि  जयदेव परिदा एवं गरिमा महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती संघमित्रा परिदा ने सभी के साथ केक काटकर 51वां स्थापना दिवस मनाया।…
Read More