आदर्श ग्राम नागेपुर में होली मिलन समारोह में उड़े अबीर-गुलाल 

 एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर आपसी भाईचारे और प्रेम का दिया संदेश

NTPC

 मिर्जामुराद। लोक समिति और आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम नागेपुर में सोमवार को होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की खुशियां बांटी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे लोगों ने एक-दूसरे को होली, रमजान और आने वाले ईद के त्योहार की बधाई दी। इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जहां ग्रामीण कलाकारों और प्रेरणा कला मंच के कलाकारों ने होली, लोक संगीत और नृत्य से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। 

इस अवसर पर लोक समिति संयोजक नन्दलाल मास्टर ने कहा कि होली का पर्व आपसी भाईचारे व प्रेम का संदेश देता है। हिंदुस्तान में रहने वाले सभी हिंदू, मुस्लिम, सिख-ईसाई बौद्ध आदि धर्म के लोग आपस में भाई-भाई हैं, इसलिए होली के त्योहार को सौहार्द और प्रेम के साथ मनाएं। इस दौरान क्षेत्र के गणमान्य, पत्रकार बन्धु लोगों और ग्राम प्रधान को स्मृति चिन्ह, अंगवस्त्र देकर स्वागत किया ।  राजकीय महिला महाविद्यालय सेवापुरी से आई प्रोफेसर गीता रानी ने कहा कि होली समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे का त्योहार है जिसे हम सभी को मिलजुल कर मनाना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन बुनकर दिहाड़ी मजदूर संयोजक रामबचन,अध्यक्षता ग्राम प्रधान मुकेश कुमार, स्वागत आशा सामाजिक विद्यालय के प्रधानाचार्य श्यामसुंदर मास्टर और धन्यवाद ज्ञापन सोनी ने किया. इस अवसर पर पूर्व विधायक महेन्द्र पटेल,आशा ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभ पाण्डेय, राजेश, कन्हैया,फादर दयाकर, ग्राम प्रधान संजय यादव, डॉ0 दूधनाथ पटेल, कन्हैया राजभर, नवनीत सिंह, अजय पटेल, अरविन्द सिंह, डॉ रवि गुप्ता, अरविंद पटेल,विनोद,राकेश, संजय यादव प्रधान,संतोष यादव प्रधान, रमेश पटेल, बहादुर , विजय, अजीत,अजय पाल नारायण,राम शृंगार,रामदुलार,फूलचंद, आनन्द मिश्र,अनुभव पाण्डे, शिवकुमार, अनीता, आशा,सुनील,विद्या, मैनब बानो, शमा बानो,सीताबुन,सीमा,मधुबाला, विनोद के साथ बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। 

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *