नुक्कड़ नाटक सम्प्रेषण का सशक्त माध्यम : डॉ उपेन्द्र विनायक सह्स्रबुद्धे
रंगमंच कलाकार उपेन्द्र विनायक सहस्रबुद्धे ने नाटक विधा के महत्व को समझाया

चौबेपुर/ नुक्कड़ नाटक आम जनता के बीच, बिना किसी भव्य मंच या वेशभूषा के, सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम है जो सामाजिक विसंगतियों, नारी शिक्षा, भ्रष्टाचार, नशाखोरी, पर्यावरण और स्वास्थ्य जैसे अनेक सामाजिक विषयों पर तात्कालिक प्रभाव छोड़ता है। यह कला सहज भाषा, जीवंत अभिनय और दर्शकों के साथ संवाद के जरिए कम समय में बड़ा सामाजिक संदेश देती है इस प्रकार यह सम्प्रेषण का एक सशक्त माध्यम है । उक्त बातें वरिष्ठ लेखक, विचारक, रंगमंच कलाकार एवं संस्कृति भारती न्यास के अध्यक्ष डॉ उपेन्द्र विनायक सह्स्रबुद्धे ने ग्राम भंदहा कला में सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट द्वारा संचालित आशा लाइब्रेरी की छात्राओं को संवाद कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा ।
कार्यक्रम का संचालन करते हुए ट्रस्ट के समन्वयक वल्लभाचार्य पाण्डेय ने कहा कि नुक्कड़ नाटक सिर्फ़ अभिनय नहीं, बल्कि यह जनता की मौलिक समस्याओं को उठाने और जागरूकता का एक सशक्त सामाजिक संचार माध्यम है। संवाद के दौरान लाइब्रेरी की छात्राओं ने डॉ. सहस्रबुद्धे से तमाम प्रश्न पूछे और अपनी जिज्ञासा शांत की ।
धन्यवाद ज्ञापन करते हुए दीन दयाल सिंह ने कहा कि शीघ्र ही लाइब्रेरी की छात्राओं की एक नुक्कड़ नाटक टीम बनेगी जो विभिन सामाजिक विषयों पर समय समय पर लोगों के बीच जागरूकता अभियान चलाएगी इससे उनमे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा साथ ही उनका व्यक्तिव विकास भी होगा । इस अवसर पर सनी, सौरभ चन्द्र, सरोज सिंह एवं दर्जनों छात्राएं उपस्थित रही ।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
