महिला सशक्तिकरण के प्रति सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध

चंदौली। मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत मिशन शक्ति संवाद कार्यक्रम का आयोजन आईटीआई रेवसा सभागार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि विधायक सैयदराजा सुशील सिंह एवं  विधायक पीडीडीयू नगर (मुगलसराय) रमेश जायसवाल की गरिमामय उपस्थिति में भव्य आयोजन आयोजित हुआ। 

NTPC

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर शुरुआत हुई। कार्यक्रम में शामिल विधायक सैयदराजा  सुशील सिंह जी एवं विधायक पीडीडीयू नगर (मुगलसराय) रमेश जायसवाल जी एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों सहित अन्य गणमान्य को मोमेंटो, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह, पौधा देकर मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं द्वारा किया गया। 

 विधायक सुशील सिंह ने संवाद करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार महिलाओं/बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के साथ महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने का लक्ष्य पर कार्य कर रही है। मिशन शक्ति जैसे कार्यक्रमों के माध्यम एवं विभागीय योजनाओं जैसे वन स्टाप सेंटर, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना सहित महिलाओं की सहायता के लिए महिला हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं, और उन्हें 181, 1090, 1098, 1930, 1076 जैसे कई महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी जाती है एवं उनकी समस्याओं का समाधान करने की कार्यवाही अमल में लाई जाती है। शासन के मंशानुरूप पुलिस विभाग द्वारा सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ रोकने के लिए एंटी रोमियो स्क्वायड सक्रिय रूप से कार्य कर रही है। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय भूमिका निभा रही है। 

 विधायक पीडीडीयू नगर (मुगलसराय) रमेश जायसवाल द्वारा संवाद के दौरान कहा कि सरकार ने महिला श्रमबल भागीदारी को बढ़ाने के लिए भी कई प्रयास किए हैं।उज्ज्वला योजना और स्वयं सहायता समूह सखी, विद्युत सखी, स्वामित्व योजना जैसी योजनाओं ने ग्रामीण परिवारों को बड़ा सहारा दिया है, जिससे महिलाओं को महत्वपूर्ण लाभ मिल रहा है। वर्तमान सरकार में महिला राष्ट्रपति के रूप में सर्वोच्च पद पर बैठी है। प्रदेश सरकार में मा राज्यपाल महोदया को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही महिलाओं को वर्तमान सरकार समय-समय पर उनके उत्कृष्ट कार्य हेतु पुरस्कृत कर रही है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल एक विचार नहीं, बल्कि हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। प्रदेश में महिलाएँ सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक रूप से आत्मनिर्भर बनें, इसके लिए केन्द्र एवं राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सम्मानित बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं और आने वाले समय में भी महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई नए कदम उठाए जाएँगे। महिला सशक्तिकरण की यह यात्रा सतत जारी रहेगी, क्योंकि नारी शक्ति ही राष्ट्र की शक्ति है। 

मिशन शक्ति संवाद कार्यक्रम के दौरान महिलाओं/बालिकाओं एवं उपस्थित अधिकारियों एवं आमजन लोगों को *”बाल विवाह को ना””शिक्षा को हाँ”* हेतु थीम की शपथ दिलाई गई। 

कार्यक्रम की समापन के दौरान क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान स्वावलंबन एवं आत्मविश्वास बढ़ाने हेतु जनपद चंदौली में सरकार के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सभी थानों में मिशन शक्ति केंद्र स्थापित किया गया है इसके माध्यम से महिलाएं अपनी बात आसानी एवं निडर होकर रखती है जिस पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित किया जाता है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि 112 नम्बर के माध्यम से हेल्प लेने के लिए महिला आरक्षी की ड्यूटी लगाई गई है। सार्वजनिक स्थानों एवं विभिन्न स्कूलों/ कॉलेजों के आस पास शिविल ड्रेस में एंटीरोमियों टीम महिला/बालिकाओं की सुरक्षा कर रही है। 

कार्यक्रम के दौरान जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, पीडी डीआरडीए, क्षेत्राधिकारी स्नेहा तिवारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी प्रभात कुमार, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *