सीएमपीडीआई ने मनमुख एजुकेशन कंसल्टेंसी के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया

Spread the love

रांची ।: सीएमपीडीआई ने रांची जिले के 60 वंचित युवाओं को फ्लेबोटोमिस्ट तकनीशियन के रूप में कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान करने के उद्देश्य से अपने सीएसआर परियोजना शुरू करने हेतु आज मनमुख एजुकेशन कंसल्टेंसी (एमईसी), रांची के साथ एक समझौता ज्ञापन (एमओए) पर हस्ताक्षर किया।  सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (मानव संसाधन विकास) आर0के0 महापात्रा की उपस्थिति में संस्थान के सीएसआर के नोडल अधिकारी संदीप कुमार भगत और एमईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार झा ने इस समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।

सीएसआर निधि से पोषित रू.23.58 लाख की परियोजना लागत वाली इस पहल का उद्देश्य अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/अन्य पिछड़ा वर्ग/आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के युवाओं को लाभान्वित करना है। चालू वित्त वर्ष के दौरान रांची स्थित मान्यता प्राप्त मनमुख प्रशिक्षण केंद्र में दो बैचों में प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। छह महीने के इस पाठ्यक्रम में पारदर्शी चयन और मूल्यांकन प्रक्रिया का पालन किया जाएगा, जिसका लक्ष्य 80 प्रतिशत सफल प्रशिक्षुओं को स्थानन (प्लेसमेंट) प्रदान करना है। यह सीएसआर पहल सतत् कौशल विकास और आजीविका सृजन के माध्यम से हाशिए पर रहने वाले वंचित समुदायों को सशक्त बनाने के लिए सीएमपीडीआई की प्रतिबद्धता की दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *