जरगो जलाशय का भी चार गेट बन्द, अब चार गेट खोलकर 4424 क्यूसेक प्रति सेकेंड पानी किया जा रहा है डिस्चार्ज 

Spread the love

अहरौरा मिर्जापुर / जरगो जलाशय का भी रविवार दोपहर तक आठ मे चार गेट बन्द कर दिया और मात्र चार गेट खोलकर पानी की निकासी की जा रही है।जरगो जलाशय के जे ई अजीत पटेल ने बताया की बरसात नहीं होने के कारण बांध मे पानी कम आ रहा है जिसके कारण चार गेट बन्द कर दिया गया है।रविवार दोपहर से दो गेट ढाई फीट और दो गेट डेढ़ फीट खोलकर 4424 क्यूसेक प्रति सेकेंड की गति से पानी की निकासी की जा रही है।दोपहर ढाई बजे बांध का लेबल 318,01 पर रहा। बांध में जितना पानी आ रहा है उतना ही डिस्चार्ज किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *