प्राकृतिक खेती के लिए एकदिवसीय कार्यशाला का हुआ आयोजन

रेणुकूटl म्योरपुर ब्लॉक सभागार में नेशनल मिशन ऑफ नेचुरल फार्मिंग योजना अंतर्गत निजी औद्योगिक प्रतिष्ठान बिड़ला कार्बन के सहयोग से एकदिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस मौके पर किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान 120 किसानों को निःशुल्क बीज का वितरण भी किया गया।इस मौके पर बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।म्योरपुर ब्लॉक सभागार में नेशनल मिशन ऑफ नेचुरल फार्मिंग योजनातर्गत एकदिवसीय कार्यशाला को संबोधित करते हुए नैनी, प्रयागराज से आये सुआट्स के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉक्टर टीडी मिश्रा ने किसानों को प्राकृतिक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने कहा कि रासायनिक का प्रयोग किसान बीज शोधन, बीमारी और कीड़े से बचाव के लिए करता है।इन्हीं माध्यमों से रसायन का उपयोग होता है।ऐसे में हम इसे जैविक माध्यमों से भी करके प्राकृतिक खेती कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि खरीफ प्रमुख फसल धान है।ऐसे में मिट्टी, हवा, पानी से ही बीमारियां फैलती हैं।हवा और पानी को रोकने में तो दिक्कत होगी, लेकिन मिट्टी से हम बीमारियों को रोक सकते हैं।ऐसे में उन्होंने वीजामृत के बारे में विस्तार से जानकारी दी।जिससे लोगों को प्राकृतिक खेती करने में सहायता मिल सके।इसके साथ ही डॉक्टर सर्वेंद्र कुमार, डॉक्टर संजीव राय, डॉक्टर शिशिर कुमार, डॉक्टर सुधीर खन्ना आदि ने भी प्राकृतिक खेती के प्रति विभिन्न तरीके के उपाय सुझाए।एकदिवसीय कार्यशाला में बिड़ला कार्बन की निवेदिता मुखर्जी और महेंद्र नाथ गुप्ता द्वारा प्राकृतिक खेती के बारे में कृषकों को जानकारी देने के साथ ही सब्जियों का बीज 120 किसानों को निशुल्क वितरित किया गया।कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी कृषि श्रवण कुमार सिंह ने किया।कार्यक्रम के दौरान उदय कुमार, राजेश कुमार यादव, महेंद्र प्रसाद, रविन्द्र, रजनीश समेत बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *