देश का सांस्कृतिक धरोहर है रंगमंच, इसे सहेजने और प्रोत्साहित करने की जरूरत – विजय गुप्ता

Spread the love

अस्मिता नाट्य संस्थान ने किया आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया का शानदार मंचन 

पीडीडीयू/चंदौली। जनपद की प्रतिष्ठित संस्था अस्मिता नाट्य संस्थान ने विश्व रंगमंच दिवस के अवसर पर  नाटक “आमदनी अठन्नी खर्चा रुपैया” का मंचन किया गया। इस नाटक के माध्यम से यह दिखाया गया कि महंगाई भ्रष्टाचार बेरोजगारी से जूझ रही देश की जनता के हालात कैसे हैं ।देशवासियों को धर्म के अफीम में भिगोकर समाज की जनता को गुमराह करते हुए दिखाया गया। 

जैसा कि आज महंगाई इस कदर आम आदमी पर भारी पड़ रही है कि अपने रोजमर्रा की जिंदगी में लोगों को आमदनी अठन्नी है और खर्चा रुपया है जैसा की सभी लोग अपने परिवार का पालन पोषण तो कर रहे हैं लेकिन उसके बावजूद भी कहीं ना कहीं जरूरत की चीजों को लोन लेकर या किसी से उधार लेकर पूरा करना पड़ रहा है। 

इस दौरान संस्था के महासचिव विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि आज रंगमंच की दुनिया वीरान होती जा रही है और इस पर सरकार भी ध्यान नहीं दे रही है और आज की युवा पीढ़ी भी इससे दूर होती जा रहे है। कहीं ना कहीं कुछ ऐसे रंग कलाकार है जो अपने अपने लोक कलाओं से अपने देश भारत की संस्कृति को जीवित रखे हैं।इस नाटक के लेखक एवं निर्देशक ऋषि कुमार गुप्ता रहे,मुख्य कलाकार नीलम वर्मा एवं आकाश पांडेय रहे। अन्य उपस्थित गणमान्यों में 

 रवि शंकर,राकेश अग्रवाल,अजय गुप्ता आदि थे ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रतनलाल श्रीवास्तव एवं अध्यक्षता डॉ राजकुमार गुप्ता ने किया। मंच सज्जा हेमंत कुमार विश्वकर्मा एवं रूप सज्जा जमील सिद्दीकी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *