वेब सीरीज “आंटी की बेटी” की शूटिंग प्रारंभ 

Spread the love

पीडीडीयू नगर। कहते हैं की धरती मां होती है परंतु इसी जमीन के विवाद में चचेरा भाई अपनी आंटी की बेटी को गोली मार कर हत्या कर देता है। आज अपराध इस सीमा तक बढ़ गया है कि नातेदारी रिश्तेदारी की कोई अहमियत नहीं रह गई है बस रह गई है तो केवल जमीन और धन दौलत की हवस।

इसी पर आधारित है हमारा नया वेब सीरीज”आंटी की बेटी”जिसकी शूटिंग जोर शोर से वाराणसी, मुगलसराय के आस पास के स्थानों पर हो रही है।

            इसमें आंटी की बेटी की भूमिका रजनी त्रिपाठी, मां की भूमिका में अंजू पटेल ने अपनी भूमिका में जान डाल दी वही उसके सगे चचेरे भाई की भूमिका में जिसका नाम जग्गी है विजय कुमार गुप्ता ने निभाया है। अपराध पर काबू पाने के लिए इंस्पेक्टर की भूमिका में देवेश कुमार महाराज ने अपना योगदान दिया है इसके अतिरिक्त कलाकारों में राजू पासवान, गुड्डू विश्वकर्मा, मातेश्वर प्रसाद, राकेश अग्रवाल शामिल हैं।इस वेब सीरीज के निर्देशन विजय कुमार गुप्ता, रूप सज्जा मोहम्मद जमील सिद्दीकी,छायाकार रवि शंकर, संगीत विकास यादव ने दिया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *