प्राथमिक शिक्षक संघ मिर्जापुर के धीरेन्द्र सिंह बने महामंत्री, नीलकांत पांडेय कोषाध्यक्ष 

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुशील कुमार पांडेय गुट के पदाधिकारियों का किया गया चयन, लोगों ने दी बधाई 

NTPC

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ मिर्जापुर इकाई की बैठक नगर के बिनानी डिग्री कॉलेज के पास स्थित एक रेस्टोरेंट में हुई जिसमें संगठन के जिलाध्यक्ष डॉ आकाश उपाध्याय ने धीरेन्द्र कुमार सिंह को जिला महामंत्री, नीलकांत पांडेय को जिला कोषाध्यक्ष, दिनेश सिंह को जिला उपाध्यक्ष, राजेश कुमार चौबे को मंत्री, जगदंबा चौधरी को संयुक्त मंत्री, आदेश पाठक को संगठन मंत्री, नवीन उपाध्याय को सयुक्त/ सांस्कृतिक मंत्री मनोनीत किया।

मनोनयन के बाद उपस्थित शिक्षकों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ सुशील कुमार पांडेय गुट की बैठक में शिक्षक सम्मान समारोह एवं शिक्षा उन्नयन गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।

बैठक की अध्यक्षता प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान संरक्षक लाल बहादुर सिंह ने किया। बतौर मुख्य अतिथि सोनभद्र जिले के जिला अध्यक्ष व अखिल भारतीय शिक्षक संघ के सचिव, प्रदेश संगठन मंत्री योगेश पांडेय रहे ।

विशिष्ट अतिथि भदोही जनपद के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष व पूर्व मांडलिक मंत्री राजबली उपाध्याय ,जिला मंत्री मनोज उपाध्याय, संगठन मंत्री विपुल कुमार, जिला संयुक्त मंत्री अमरेश कुमार सिंह , विंध्याचल मंडल के मांडलिक मंत्री भोलानाथ केसरी ,सोनभद्र जिला मंत्री हुकुमचंद , चंदौली जनपद के मनोज कुमार पांडेय,  मदन कुमार तिवारी अध्यक्ष सकलडीहा, विमलेश कुमार, राकेश कुमार सिंह रहे ।  बैठक को  जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष जे पी सिंह जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुमार त्रिपाठी ,जिला उपाध्यक्ष सर्वेश श्रीवास्तव ,जिला उपाध्यक्ष दिनेश सिंह , जिला संगठन मंत्री विजय कुमार श्रीवास्तव , जिला संगठन मंत्री शारदा प्रसाद द्विवेदी, जिला प्रसार मंत्री गणेश प्रसाद दुबे, ने संबोधित करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ सुशील कुमार पांडेय के बैनर तले सभी शिक्षकों को एकजुट होकर टेट की अनिवार्यता का विरोध करने और पुरानी पेंशन के लिए संघर्ष करने का आहृवान किया। इस अवसर पर ज्योति प्रकाश पांडेय,अविनाश कुमार श्रीवास्तव ,हेमंत कुमार सिंह , संजीत कुमार , कुलदीप शुक्ला सहित अन्य शिक्षक उपस्थित रहे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *