मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने जा रहे युवक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत 

साथी को आई हल्की चोट, घटना के बाद परिजनों में मचा कोहराम

NTPC

अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अहरौरा चकिया मार्ग पर स्थित आनंदीपुर गांव के पास एक पेट्रोल पंप के सामने रविवार सुबह लगभग ग्यारह बजे अपने गांव मुजफ्फरपुर थाना चकिया चंदौली से बाइक से मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए अपने एक साथी के साथ विंध्याचल जा रहे 23 वर्षीय युवक वैभव दूबे पुत्र हरिशंकर दुबे की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। वहीं साथी रोहित दूबे निवासी नेवाजगंज शिकारगंज को हल्की चोट आई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण को भेज दिया वही अज्ञात वाहन की तलाश में जुट गई है।

थाना प्रभारी अजय कुमार मिश्रा ने बताया की चंदौली जनपद के चकिया थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर निवासी वैभव दूबे अहरौरा स्थित बजाज मोटर साइकिल एजेंसी पर काम करता था। रविवार को वैभव दूबे अवकाश लेकर अपने साथी रोहित के साथ मां विंध्यवासिनी का दर्शन करने के लिए बाइक से जा रहा था इसी बीच आनंदीपुर गांव के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास एक बाइक में हल्की सी टक्कर लगने के कारण रोड पर फिसल गया इसी बीच चकिया से अहरौरा की तरफ जा रही तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया और भाग निकला। वहीं रोहित को हल्की चोट आई जिसका उपचार स्थानीय चिकित्सालय में कराया गया।घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई इसी बीच किसी ने पुलिस को सूचना कर दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण की कार्रवाई कर मिर्जापुर भेज दिया। घटना की जानकारी परिजनों में मिलते ही घर में कोहराम मच गया और घर की महिलाओं की चीख पुकार करुण कुंदन से चारों तरफ सन्नाटा छा गया। बताया जाता हैं की वैभव दो भाइयों में छोटा भाई था।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *