*कृषि मंत्री ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए*

*आगामी अप्रैल महीने में के0सी0सी0 का अभियान चला कर अधिक से अधिक कृषकों को आच्छादित कराए*
वाराणसी। प्रदेश के कृषि, कृषि शिक्षा, अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अध्यक्षता में शुक्रवार को सर्किट हाउस सभागार मेें कृषि विभाग में संचालित समस्त योजनाओं की वित्तीय प्रगति विषयक मण्डल एवं जनपद स्तर के अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। जिसमें संयुक्त कृषि निदेशक, वाराणसी मण्डल के साथ-साथ उप कृषि निदेशक (शोध), उप कृषि निदेशक/जिला कृषि अधिकारी, चन्दौली, गाजीपुर, भूमि संरक्षण अधिकारी, वाराणसी/चन्दौली, सहायक निदेशक (मृ0प0/क0)मृ0प0 प्रयोगशाला, जिला कृषि रक्षा अधिकारी एवं उर्वरक विश्लेषक, प्रयोगशाला द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कृषि मंत्री द्वारा जायद 2026 के अन्तर्गत जनपद चन्दौली को हाइब्रिड मक्का 10 कुं0 लक्ष्य के सापेक्ष 5.2कुं0, जनपद गाजीपुर 2.00 कुं0 लक्ष्य के सापेक्ष 1 कुं0 का वितरण किया गया पाया, जिसे शत-प्रतिशत वितरण कराए जाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया तथा उर्द एवं मूंग बीज वितरण की समीक्षा के दौरान सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उर्दू एवं मूंग बीज की यदि आवश्यकता हो तो अपनी-अपनी मांग तत्काल निदेशालय प्रेषित करें तथा उर्द एवं मूंग के मिनीकिट एवं गन्ना अंतःफसली के अंतर्गत जिन किसानों को निशुल्क उर्द मूंग के बीज वितरण किए गए है आगामी दिनों में स्थलीय निरीक्षण किए जाने की अपेक्षा की गई है।
बैठक के दोैरान समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जनपद एवं मण्डल स्तर पर संचालित समस्त योजनाओं के अन्तर्गत बीज एवं कृषि यंत्रों पर देय अनुदान के सम्बन्ध में कृषकों के प्रचार-प्रसार कराते रहें तथा न्याय पंचायत स्तरीय/विकास खण्ड स्तरीय/जनपद स्तरीय/मण्डल स्तरीय गोष्ठियों में क्षेत्रीय माननीय जन प्रतिनिधियों को विशेष रूप से प्रतिभाग कराया जाए। माह अप्रैल-2026 में के0सी0सी0 का अभियान चला कर अधिक से अधिक कृषकों को आच्छादित कराएं साथ ही रवि में जिन किसानों ने केसीसी बनवाया था यदि उनका प्रीमियम की कटौती प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत नहीं हुई है तो इसका सत्यापन कराया जाए यदि किसान ने आप डाउट नहीं किया है तो ऐसी स्थिति में संबंधित बैंक के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाए जनपद में स्थापित राजकीय कृषि प्रक्षेत्र से सम्बन्धित अधिकारी अपने-अपने प्रक्षेत्रों की गहन समीक्षा करते हुए गुणवत्तायुक्त बीज उत्पादन का कार्य कराया जाना सुनिश्चित करें तथा समस्त जनपदीय एवं मण्डलीय अधिकारी दैनंदिनी आगामी खरीफ-2026-27 में अनिवार्य रूप से भरें, जिसका अनुश्रवण भविष्य में किया जा सकता है।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
