डीडीयू नगर। नगर पालिका परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नम्बर 07 के पराहूपुर स्थित शिव मंडिर के तीसरे वार्षिकोत्सव पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार भोलेनाथ के श्रृंगार के व भंडारे के साथ संपन्न हो गया। भंडारे में नगर व आसपास के हजारों श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान प्रसाद पाने वालों की भरी भीड़ देर रात्रि तक लगी रही।

विदित हो कि प्रत्येक वर्ष 20 मार्च को वार्ड नंबर 07 के पराहूपुर स्थित शिव मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। इसी क्रम में शुक्रवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम कर तहत प्रातः काल सर्वप्रथम भोलेनाथ का श्रृंगार करने के उपरांत ब्राह्मणों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन पूजन किया गया। तत्पश्चात भजन कीर्तन का का कार्यक्रम स्थानीय कलाकारों द्वारा किया गया। इस दौरान दोपहर काल में प्रसाद के रूप में फल वितरण किया गया। तत्पश्चात सायंकाल 4 बजे से विशाल भंडारे कस कार्यक्रम शुरू हुआ जिसमें देर रात्रि तक नगर व आसपास की माताओं, बहनों, बच्चों व निवासियों ने भण्डारे का प्रसाद ग्रहण किया। देर रात्रि तक चले भंडारे में पूरी, सब्जी, बुंदिया का प्रसाद ग्रहण कर भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। वार्षिकोत्सव को सफल बनाने में अजित यादव, नवीन कुमार, डब्लू यादव, पप्पू सोनकर, भाजपा नेता अशोक सोनकर सहित अन्य लोगों ने कार्यक्रम में जमकर सहयोग किया।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
