किशोरावस्था में खानपान का विशेष ध्यान रखना जरूरी: डॉ इंदु पाण्डेय 

किशोरी स्वास्थ्य एवं पोषण पर संवाद का आयोजन ,आशा ई लाइब्रेरी  पर किया गया आयोजन 

NTPC

चौबेपुर / सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के तत्वावधान में आओ बात करें कार्यक्रम के तहत किशोरी स्वास्थ्य एवं पोषण विषय पर संवाद का आयोजन आशा पुस्तकालय एवं अध्ययन केंद्र भंदहा कला (कैथी) में किया गया I जिसमें सिलाई और ब्यूटीशियन पाठ्यक्रम की  40 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया I छात्राओं को संबोधित करते हुए  विषय विशेषज्ञ डॉ इंदु पांडेय ने कहा कि 9 से 17 वर्ष की किशोरावस्था में शारीरिक, मानसिक के साथ सामाजिक बदलाव होते हैं  जिनसे न घबराते हुए पौष्टिक व संतुलित भोजन लेना चाहिए। उन्होंने एनीमिया, पी सी ओ डी के बारे में उपयोगी जानकारी दी साथ ही व माहवारी के दौरान साफ सफाई के बारे में जानकारी प्रदान की। इस दौरान विभिन्न गतिविधियां भी कराई गई। आयोजन में श्वेता सिंह और सरोज सिंह ने भी  सहयोग प्रदान किया I

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *