जनहानि से प्रशासन का इनकार

चन्दौली। सदर तहसील अंतर्गत बनौली खुर्द में निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज का कार्य सेतु निगम द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान ब्रिज के कुछ हिस्से के क्षतिग्रस्त होने की सूचना प्राप्त होने पर जिलाधिकारी चन्द्र मोहन गर्ग व पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर जायजा लिया गया।
इस दौरान किसी भी प्रकार की जनहानी का होना नहीं पाया गया। ब्रिज क्षतिग्रस्त होने के कारण स्पष्ट करने के लिए जिलाधिकारी ने बताया कि जाँच टिम का गठन करा दिया गया है, जाँच रिपोर्ट प्राप्त होने पर रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। मौके पर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय लोगों से भी वार्ता की ।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
