गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकली भव्य कलश शोभा यात्रा….

उमड़ा भक्तों का हुजूम,सुरक्षा व्यवस्था रही चाक चौबंद

NTPC

बीजपुर। गुरुवार 19 मार्च से शुरू हो रहे पवित्र चैत्र नवरात्र के अवसर पर मां दुधहिया देवी मंदिर प्रांगण में रामानंदीय अखिल भारतीय संत सेवा समिति के तत्वाधान में आयोजित हो रहे मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम जी की जीवन गाथा से संबंधित श्री राम कथा से पूर्व बुधवार की सुबह प्राचीन श्री बेड़िया हनुमान मंदिर से गाजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।कलश शोभा यात्रा में पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा की चाक चैबंद व्यवस्था की गई थी। गुरुवार 19 मार्च से शुरू हो रहे चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित श्री राम कथा से पूर्व बुधवार को श्री बेड़िया हनुमान मंदिर से भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही इस दौरान 1100 श्रद्धालु महिलाएं,बालिकाएं अपने सिर पर कलश लेकर भक्ति गीतों व जयकारों के बीच मंदिर परिसर से पैदल ही बीजपुर बाजार,स्वागत गेट, एनटीपीसी कॉलोनी,कांट्रेक्टर कॉलोनी होते हुए इंटकवेल पहुंची जहां से विद्वान साधु संतों की मौजूदगी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच गोविंद बल्लभ पंत सागर से कलश में जल भर के वापस मंदिर परिसर में पहुंचकर कलश स्थापित किया गया। 

इस दौरान श्रद्धालुओं में भारी उत्साह व जोश नजर आया,श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा व भक्तिमय नजर आया। श्री बेड़िया हनुमान मंदिर के संयोजक महंत श्री मदन गोपाल दास जी महाराज ने बताया कि गुरुवार 19 मार्च से श्री राम कथा सायं 4रू00 बजे से 7रू00 बजे तक अंतर्राष्ट्रीय कथा वाचक महंत श्री राम मोहनदास रामायण जी महाराज, हिमाचल प्रदेश के मुखारबिंद से कथा का वाचन किया जाएगा। उन्होंने बताया की प्रभु श्री राम की कृपा व सभी भक्तों के सहयोग से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धा आस्था तथा परंपरा के प्रतीक श्री राम जन्मोत्सव एवं श्री राम कथा का आयोजन श्री रामनवमी के उपलक्ष्य में किया जा रहा है जिसमें सभी श्रद्धालुओं से निवेदन है कि सभी श्रद्धालु प्रतिदिन समय निकालकर कथा का श्रवण करें और पुण्य के भागीदार बने। इस दिव्य व भव्य कलश यात्रा में मुख्य यजमान अधिवक्ता इंद्रेश सिंह सपत्नी,श्रीराम यादव,लल्लन सिंह,राधेश्याम अग्रवाल,यशवंत सिंह,संदीप उपाध्याय,चंदन गुप्ता,सुनील तिवारी,बी सी त्रिपाठी,संतोष गुप्ता,कमलेश गुप्ता,कन्हैयालाल वर्मा समेत सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं,पुरुष व बच्चे मौजूद रहे।सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी राजेश सिंह मय फोर्स शोभायात्रा में उपस्थित रहे ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *