उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति की बैठक सम्पन्न

वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की प्रदेशीय विद्युत व्यवस्था संबंधी जांच समिति की बैठक सर्किट हाउस सभागार में संपन्न हुई। इसकी अध्यक्षता समिति के सभापति माननीय अंगद कुमार सिंह ने की। बैठक में सभापति और समिति के सदस्यों ने अधिकारियों से ट्रांसफार्मर की मरम्मत, जनपद में औसत विद्युत आपूर्ति, उपभोक्ता लोड के अनुरूप ट्रांसफार्मर की स्थिति व उसके रखरखाव पर जानकारी ली। इसके अतिरिक्त 1912 पर प्राप्त विद्युत संबंधी शिकायतों के निस्तारण और मीटर रीडिंग पर भी चर्चा हुई। सभापति ने निर्देश दिए कि विद्युत समस्या से संबंधित उपभोक्ताओं की शिकायतों का निस्तारण समय पर सुनिश्चित किया जाए। 1912 पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाए। उन्होंने कहा कि किसानों की आजीविका और कृषि कार्य सुचारु ढंग से हों इसके लिए निर्धारित समयावधि में विद्युत आपूर्ति की जाए। जनप्रतिनिधियों द्वारा प्राप्त प्रस्तावों पर भी प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। ट्रांसफार्मरों की मरम्मत का कार्य भी निर्धारित समय के अनुसार पूरा किया जाए। अधिकारी जनता के प्रति संवेदनशील होकर कार्य करें।

NTPC

सभापति ने यह भी कहा कि विजिलेंस टीम द्वारा छापेमारी लाइन लॉस वाले क्षेत्रों में अधिक की जाए। विजिलेंस टीम द्वारा छापेमारी के दौरान जांच पारदर्शिता के साथ की जाए और विद्युत उपभोक्ताओं को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। समिति ने प्राथमिक विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों में विद्युतीकरण तथा बिलों के भुगतान संबंधी शिकायतों के निस्तारण व उन पर की गई कार्रवाई के संबंध में भी अधिकारियों से जानकारी मांगी। समिति ने बेसिक शिक्षा विभाग के उन विद्यालयों में प्राथमिकता के आधार पर विद्युत कनेक्शन देने को कहा जहां अभी तक कनेक्शन नहीं दिए गए हैं। इसके साथ ही, जिन प्राथमिक विद्यालयों के ऊपर से हाईटेंशन तार गुजर रहे हैं, उन्हें हटाने की कार्रवाई की जाए। समिति ने ग्राम पंचायत भवनों पर भी विद्युत आपूर्ति के संबंध में जानकारी ली। समिति द्वारा अंत्येष्टि स्थलों पर भी विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। चंदौली के विद्युत विभाग एससी के जवाबों पर समिति ने अप्रसन्नता जाहिर की। बैठक में तैयारी करके आने को निर्देशित किया। बैठक के अंत में जिलाधिकारी द्वारा समिति के प्रति धन्यवाद देते हुए दिए गए निर्देशों के उचित क्रियान्वयन की बात कही। बैठक के दौरान विधान परिषद सदस्य  धर्मेन्द्र सिंह, श्याम नारायण सिंह ‘विनीत सिंह’, रविशंकर सिंह ‘पप्पू’, सत्यपाल सैनी, अमित गुप्ता, जिलाधिकारी चंदौली चंद्र मोहन गर्ग, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं, अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर सहित विद्युत विभाग व अन्य सम्बन्धित विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *