वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त करने का चला अभियान: 20 हेक्टेयर वन भूमि मुक्त 

नौगढ़। (ओमकार नाथ) जिलाधिकारी के निर्देश पर वनविभाग ने राजस्व पुलिस व वनविभाग के समन्वय से जीरो टारलेंस नीति के अन्तर्गत मझगांई रेंज में वन भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाकर के करीब 20 हेक्टेयर भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया है।  जिसमें 6 जेसीबी मशीनों को लगा कर के लगभग 250 अवैध कच्चे मकान के ढांचों को ध्वस्त कराया गया है। अभियान में तहसील प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने सुनियोजित तरीके से कार्रवाई किया है। तहसीलदार अनुराग सिंह, एसडीओ (वन) वरुण प्रताप सिंह क्षेत्राधिकारी (पुलिस)नामेन्द्र कुमार रावत की मौजूदगी में पीएसी बल व चकिया एवं नौगढ़ सर्किल के कई थानों की पुलिस फोर्स की कड़ी निगरानी में अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त कराया गया। उच्चाधिकारियों ने वन क्षेत्राधिकारी जयमोहनी अमित कुमार श्रीवास्तव की पूर्व रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की रूप रेखा निर्धारित किया था। जिसमें कई रेंजों के वन क्षेत्राधिकारी उड़न दस्ता टीम व वनकर्मी शामिल रहे।

NTPC

वनविभाग की कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाओं ने प्लास्टिक का छाजन लगा कर बनाई गई झोपड़ियों में घूसकर आग लगा दिया । जिसे देखकर महिला पुलिस व वन विभाग की टीम ने तत्काल तत्परता दिखलाकर स्थिति को नियंत्रित में कर के सभी महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला। वनविभाग ने वर्ष 2023-24 में ‘ओखरीहवा रोपावनी’ योजना के अन्तर्गत पौधों का रोपण कराया था। विकसित होकर के 10 से 12 फीट तक हो गये पेड़ों को काटकर अतिक्रमणकारियों ने बीते माह अवैध रूप से कब्जा करने के लिए कच्चा मकान निर्माण करने के लिए दीवाल बनाना शुरू कर दिया था।

जिसपर माह फरवरी में उपजिलाधिकारी विकास मित्तल के नेतृत्व में चकरघट्टा थाना परिसर में समझाइश बैठक का आयोजन भी किया गया था। वहीं वनविभाग ने परसिया गांव के रहने वाले 110 लोगों को चिन्हित कर  पूर्व में यच टू केस दर्ज किया है। प्रभागीय वनाधिकारी बी. शिवशंकर की संस्तुति पर संचालित अतिक्रमण हटाओ अभियान कार्यक्रम के दौरान खाली कराई गई वन भूमि में  पुनः वृक्षारोपण कराया जाएगा।वनकर्मियों को नियमित गश्त करने का निर्देश दिया गया है। जिससे भूमि पर दोबारा अवैध कब्जा नहीं हो सके।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *