चन्दौली । मुगलसराय शहर कांग्रेस कमेटी के महासचिव इम्तियाज अहमद के सिकटिया स्थित आवास पर संगठन के तत्वावधान में सामूहिक रूप से गंगा जमुनी तहजीब का रोजा अफ्तार आयोजित किया गया। सद्भावना व भाईचारा के रोजा अफ्तार में हिंदू मुस्लिम भाइयों ने मिलकर रोजा इफ्तार किया व माहिर रमजान की एक दूसरे को बधाई दी, तत्पश्चात मुल्क में अमन चैन खुशहाली तरक्की के लिए दुआ भी की गई। कार्यक्रम में कांग्रेस जनों ने कहा कि इस तरह के आयोजन से भाईचारा और मैत्रीपूर्ण संबंध को और मजबूती प्रदान होता है वही भारत की गंगा जमुनी संस्कृति भी मजबूत होती है। इस तरह के कार्यक्रम से कहीं ना कहीं प्रेम संबंधों में भाईचारा को बढ़ावा मिलता है, वही रमजान का महीना सब्र, इंसानियत और मोहब्बत का पैगाम देता है। कार्यक्रम में इम्तियाज अहमद,बृजेश गुप्ता,अकील अहमद,शाहिद तौसीफ,दयाराम पटेल,नेहाल अख्तर,इसरार कुरैशी,नवीन पांडेय,साबिर राईन,भगवान दास यादव, मोहम्मद राशिद,अनवर सादात, धर्मवीर भारती,अशोक यसवाल,शमसुद्दीन,एखलाक, मोहम्मद आलम,निसार अहमद, नबी रसूल,मोहम्मद राजू आदि प्रमुख लोग उपस्थित रहे।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
