पीडीडीयू नगर। पापमोचनी एकादशी पर नगर पालिका परिषद के सभासद शैलेन्द्र कुमार गुप्ता के पूर्वी बाजार स्थित आवास पर सुंदरकांड के सामूहिक पाठ का आयोजन जागरण मंडल द्वारा किया गया,जो शाम 6 बजे प्रारम्भ होकर रात्रि 10 बजे तक चलता रहा। सुंदरकांड के सामूहिक पाठ से आसपास वातावरण भक्तिमय हो गया,इसकी ध्वनि सुनकर मुहल्ले के पड़ोसियों ने शैलेन्द्र कुमार के आवास पहुंचकर,दरबार का दर्शन पूजन कर सामूहिक सुंदरकांड पाठ में शामिल हुए। सुंदर कांड पाठ करने वालों में सर्वश्री लल्लन सिंह,आनंद गुप्ता,महेश मधुर,अशोक सिद्धार्थ,सोनू यादव,रवि,दीपक कुमार ऑर्गन पर सुनील कुमार ढोलक पर शामिल रहे। सुंदरकांड पाठ के कार्यक्रम में शिवमूरत, शिवगोपाल,त्रिभुवन, कृष्ण कांत,राजकुमार,विमल जायसवाल,विजय कुमार गुप्ता,अनिल जायसवाल आलोक अग्रवाल,शंभू डोकानिया, दीनदयाल अग्रवाल, हम्मीर शाह के अतिरिक्त भारी संख्या में महिलाएं शामिल रहे।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
