एमसीएल में कोल इंडिया अंतर-कंपनी लॉन टेनिस टूर्नामेंट 2025–26 का उद्घाटन 

संबलपुर । महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) मुख्यालय, संबलपुर में आज उत्साहपूर्वक कोल इंडिया अंतर-कंपनी लॉन टेनिस टूर्नामेंट 2025–26 का शुभारंभ हुआ | 16 मार्च से 18 मार्च 2026 तक, एमसीएल की मेजबानी में आयोजित इस तीन दिवसीय टूर्नामेंट में विभिन्न कोयला कंपनियों के प्रतिभाशाली खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। 

NTPC

 केशव राव, निदेशक (कार्मिक) एमसीएल ने  पी.के. पटेल, मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ);  ए.के. बेहुरा, निदेशक (वित्त) तथा  एस.के. झा, निदेशक (तकनीकी- संचालन) ने उद्घाटन मैच खेल कर इस टूर्नामेंट का शुभारंभ किया।

तीन दिवसीय इस टूर्नामेंट में कोल इंडिया लिमिटेड की सहायक कंपनियों तथा कोयला मंत्रालय के अंतर्गत संगठनों की कुल आठ टीमें- नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल), सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (सीसीएल), साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल), सेंट्रल माइन प्लानिंग एंड डिजाइन इंस्टीट्यूट लिमिटेड (सीएमपीडीआई), वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (डब्ल्यूसीएल), भारत कोकिंग कोल लिमिटेड (बीसीसीएल), सिंगरेनी कोलियरीज कंपनी लिमिटेड (एससीसीएल) तथा मेजबान टीम महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) शामिल हैं। उक्त टूर्नामेंट कोल इंडिया परिवार के कर्मचारियों को अपनी खेल प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन करने का मंच प्रदान करता है, साथ ही विभिन्न कोयला कंपनियों के बीच आपसी सौहार्द, टीम भावना और समन्वय को भी सुदृढ़ करता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *