प्रयागराज । उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज द्वारा गायत्री तपोभूमि शांतिकुंज हरिद्वार में दिनांक 09 मार्च से 13 मार्च तक 140 वें प्रबंधन विकास कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ 09 मार्च को गायत्री तपोभूमि शांतिकुंज हरिद्वार के युवा प्रकोष्ठ प्रभारी केदार प्रसाद दुबे एवं सहायक उप महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे सुनील कुमार गुप्ता के कर कमलों द्वारा किया गया । इस अवसर पर युवा प्रकोष्ठ प्रभारी केदार प्रसाद दुबे ने कहा कि उपासना,साधना एवं आराधना का त्रिसूत्रीय सिद्धान्त आधुनिक प्रबंधन का मूल आधार है। इसी क्रम में सुनील कुमार गुप्ता ने भारतीय संस्कृति के बारे में विस्तार से बताया और कहा कि भारतीय संस्कृति में लोक कल्याण की भावना व्यक्त करते हुये कहा गया है कि सभी सुखी हों विघ्न रहित हों कल्याण का दर्शन करें तथा किसी को कोई दुख प्राप्त न हो –

सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामयाः । सर्वे भद्राणी पश्यंतु मा कश्चित दुखभाग भवेत ।

तत्पश्चात शांति कुंज प्रतिनिधि अरविंद जी ने सप्त आंदोलन , बृजेश वर्मा जी ने साइबर सुरक्षा , सहायक वाणिज्य प्रबन्धक मुख्यालय प्रयागराज शशि रंजन ने वाणिज्य प्रबंधन, चिकित्सा निदेशक केंद्रीय चिकित्सालय, प्रयागराज संजीव कुमार हंडू ने स्वास्थ्य प्रबंधन , प्रतिनिधि शांति कुंज प्रमोद भटनागर ने गायत्री साधना क्यों और कैसे , सीनियर सेक्शन इंजीनियर हरिद्वार मनोज कुमार ने रेल मदद, संरक्षा एवं बायो टायलेट के संबंध में विस्तार से बताया । प्रति कुलपति देव संस्कृति विश्व विद्यालय डा चिन्मय पंडया ने आशीर्वचन स्वरूप जीवन से संबन्धित महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि आज के समय में प्रबंधन और नेतृत्व क्षमता के साथ – साथ नैतिक मूल्यों और मानवीय संवेदनाओं का समन्वय अत्यंत आवश्यक है । उन्होने कहा कि व्यक्तित्व विकास का वास्तविक उद्देश्य केवल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना ही नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व की भावना को भी सुदृढ़ करना है । श्री मन्नू प्रकाश दुबे महाप्रबंधक डी एफ सी सी आई एल ने तनाव प्रबंधन , शिवाजी कदम मुख्य कारख़ाना प्रबन्धक सिथौली द्वारा पर्यावरण प्रबंधन विषय पर सार गर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया गया । श्री चेतन तनेजा वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबन्धक मुरादाबाद द्वारा पर्यवेक्षकों के बीच सामंजस्य एवं नई तकनीकों का प्रयोग विषय पर एवं सहायक कार्मिक अधिकारी रवि कुमार मीना द्वारा भारतीय रेल एवं मानव संशाधन विकास प्रणाली विषय पर सारगर्भित एवं भावपूर्ण व्याख्यान प्रस्तुत किया गया । कार्यक्रम के दौरान समस्त व्याख्याताओं द्वारा कार्यालय एवं जीवनोपयोगी संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा आयोजित किए जा रहे इस कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों के तनाव को कम करना एवं आध्यात्मिक मूल्यों के माध्यम से उनकी कार्य क्षमता का विकास करना है ।
कार्यक्रम के दौरान “भारतीय संस्कृति के प्रसार में रेलवे का योगदान ” विषय पर एक निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय विजेताओं को स्वर्ण, रजत, एवं कांस्य पदक के साथ-साथ दो सांत्वना पुरस्कार नगद राशि के साथ प्रदान किया गया ।
कार्यक्रम का समापन समारोह दिनांक 13 मार्च को आयोजित किया किया गया उक्त अवसर पर व्यवस्थापक शांति कुंज हरिद्वार योगेंद्र गिरि जी द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र तथा स्मृति स्वरूप सभी प्रतिभागियों को समूह फोटोग्राफ प्रदान किया गया । कार्यक्रम के अंत में सहायक उप महाप्रबंधक श्री सुनील कुमार गुप्ता द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया ।
140 वां प्रबंधन विकास कार्यक्रम विनीत कुमार श्रीवास्तव, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे, प्रयागराज के मार्गदर्शन तथा अतुल कुमार मिश्रा, उप महाप्रबंधक/सा एवं मुख्य कार्य अध्ययन निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह, मुख्य कार्यालय अधीक्षक श्रीमती शशि प्रभा वर्मा, कार्यालय अधीक्षक प्रशांत सिंह तथा लाल मोहम्मद एवं लक्ष्मी नारायण के कुशल प्रबंधन में संपन्न हुआ।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय, प्रयागराज, झांसी एवं आगरा मंडल तथा कारखाना, झाँसी, ग्वालियर एवं सिथौली के पर्यवेक्षकों ने भाग लिया और सभी प्रतिभागियों द्वारा कार्यक्रम की सराहना एवं प्रशंसा की गई।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
