उत्तर मध्य रेलवे भारतीय रेल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो उत्तर को दक्षिण और पूर्व से जोड़ता है -नरेश पाल सिंह

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय प्रयागराज में जोनल स्तर पर एनसीआरईएस के साथ महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह की अध्यक्षता में स्थायी वार्ता तंत्र की दो दिवसीय बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में अपने संबोधन में महाप्रबंधक नरेश पाल सिंह ने कहा कि, उत्तर मध्य रेलवे भारतीय रेल का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो उत्तर को दक्षिण और पूर्व से जोड़ता है। नई दिल्ली हावड़ा का 53 % तथा नई दिल्ली चेन्नई का 26 % भाग उत्तर मध्य रेलवे पर है। सर्वविदित है कि जनवरी एवं फ़रवरी माह में तीर्थराज प्रयागराज में माघ मेला 2026 का सफल आयोजन किया गया जिसमें उत्तर मध्य रेलवे ने महत्वरपूर्ण भूमिका का कुशलता से निर्वहन किया। यात्रियों की सुविधा हेतु अतिरिक्त टिकिट काउंटर, एटीवीएम, पीआरएस, उद्घोषणा प्रणाली, प्रथमोचार बूथ, ऑबजर्वेशन रूम, चिकित्सकों एवं मेडिकल स्टाफ एवं एंबुलेस की भी व्यवस्था की गई|

उन्होंने आगे कहा कि इस वित्तथ वर्ष 01.04.2025 से 31.01.2026 तक कुल आरंभिक यात्री संख्या 12.93 करोड़ रही जो पिछले वर्ष से 2.9% अधिक है एवं इससे 2864.87 करोड़ रुपये की आय प्राप्त हुई| आरंभिक मालभाड़ा लदान की आय 1896.49 करोड़ रुपये रही| जोन की कुल आय 5025.30 करोड़ रुपये रही जो गत वर्ष से 4.4% अधिक है| वित्त वर्ष 2025-26 के दौरान 110 पुलों के लक्ष्य के मुकाबले 118 पुलों का पुनर्निर्माण/मजबूतीकरण पूरा हो चुका है। वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 30 फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) का निर्माण किया गया है। वित्त वर्ष 2025-26 में कुल 13 फुट ओवर ब्रिज (आरओबी) और 41 फुट ओवर ब्रिज (आरयूबी) का निर्माण किया गया है। वित्त वर्ष 2025-26 में अब तक 43 यार्डों के दोषपूर्ण लेआउट का सुधार किया गया है। वर्ष 2025-2026 के दौरान – 709 किमी कवच प्रणाली स्थापित की गई। अब तक 185 इलैक्ट्रिक लोकोमोटिव में टक्कर रोधी उपकरण कवच लगाया जा चुका है। 2025-26 के दौरान कुल 56 नए 3 फेज लोको विद्धुत लोको शेड झांसी एवं कानपुर मे कमीशन किए गए | वर्ष 2025-2026 के दौरान 150 किमी नयी ओएफसी एवं 111 किमी नई क्वार्ड केबल की कमीशनिंग की गयी। वर्ष 2025-2026 के दौरान 15 समपार फाटक का अन्तपार्शन एवं 80 स्टेशनों/लोकेशनों पर फायर एलार्म सिस्टम का प्रावधान किया गया।
महाप्रबंधक ने कहा कि, कर्मचारी हमारे संगठन की सबसे बड़ी शक्ति हैं। उनका साथ तथा वेलफेयर सदैव हमारी प्राथमिकता रहा है । कर्मचारियों की समस्याओं के पारदर्शी निवारण के लिए सभी मंडलों व इकाईयों में निराकरण सिंगल विण्डो सेल की स्थापना की गयी है जिनमें प्राप्त कुल 32340 ( 98.15%) रिफ्रेंस का निपटारा किया गया ।
वर्ष 2025-2026 में कुल 20571 रेल कर्मचारियों को उनके कार्य-क्षेत्र से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। वर्ष 2025-2026 में 150 मृतक आश्रितों की विधवाओं और उनके आश्रितों को नौकरी प्रदान की गयी एवं 90 % मामलों में अनुकम्पा नियुक्ति 1 माह के भीतर प्रदान की गई। अदर दैन नारमल रिटायरमेंट के कुल 215 प्रकरणों में समापन भुगतान हुआ जिसमें 90% तीन माह के भीतर किया गया| वित्तीय वर्ष में सेलेक्शन, सुटेबिलिटी एवं ट्रेड टेस्ट के द्वारा अब तक कुल 5780 कर्मचारियों को पदोन्नति का लाभ प्रदान किया गया। RRB एवं RRC द्वारा विभिन्न श्रेणियों में प्राप्त Part/Additional Panel के कुल क्रमशः 1034 एवं 07 अभ्यर्थियों एवं को विभिन्न यूनिटों में समाहित किया गया। रोजगार मेले के द्वारा कुल 1033 चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। उत्तर मध्य रेलवे में कुल 445 कर्मचारी स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किये गये जिसमे कुल 59869 कर्मचरियों की जाँच हुयी । उत्तर मध्य रेलवे में कुल 15 विशेष जाँच शिविर आयोजित किया गया जिसमे हृदय रोग, कैंसर, हड्डी रोग इत्यादि बीमारियों की जाँच की गयी एवं इस जाँच शिविर में कुल 1702 लाभार्थी लाभान्वित हुये । इस अवसर पर समस्त प्रमुख विभागाध्यक्ष के साथ वी.जी. गौतम, अध्यक्ष/NCRES एवं आर.पी. सिंह, महामंत्री/ एनसीआरईएस एवं एनसीआरईएस के समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहे। महाप्रबंधक ने उत्तर मध्य रेलवे के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के द्वारा किये गये कार्यों की सराहना की। साथ ही एनसीआरईएस द्वारा रेल प्रशासन को दिए जा रहे सहयोग की प्रशंसा भी की।उत्तर मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी मुदित चन्द्रा द्वारा उपस्थित अधिकारियो एवं यूनियन पदाधिकारियों का स्वागत संबोधन किया गया।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
