प्रयागराज । धनंजय कुमार सिंह ने उत्तर मध्य रेलवे के प्रयागराज मंडल में अपर मंडल रेल प्रबंधक (ADRM) का पदभार ग्रहण किया। यह पद नवीन प्रकाश के दक्षिण पूर्व रेलवे में स्थानांतरण के उपरांत रिक्त हुआ था। पदभार ग्रहण करने से पूर्व धनंजय कुमार सिंह प्रयागराज मंडल में वरिष्ठ मंडल यांत्रिक अभियन्ता (Sr. DME) के पद पर कार्यरत थे। श्री सिंह ने मदन मोहन मालवीय इंजीनियरिंग कॉलेज, गोरखपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बैचलर ऑफ टेक्नोलॉजी की डिग्री प्राप्त की है। वे भारतीय रेलवे यांत्रिक सेवा (IRSME) के वर्ष 2007 बैच के अधिकारी हैं। प्रशिक्षण पूर्ण करने के उपरांत उन्होंने अपने रेलवे करियर की शुरुआत पूर्व तट रेलवे में सहायक मंडल यांत्रिक अभियन्ता के रूप में की। वर्ष 2017 में उन्होंने जापान में हाई स्पीड ट्रेन तकनीक का प्रशिक्षण प्राप्त किया। अपने उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें वर्ष 2025 में रेलवे बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा “अति विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार” से भी सम्मानित किया गया है।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
