ग्रामीणों ने रोड पर ब्रेकर बनवाने की मांग को लेकर लगाया जाम

अहरौरा, मिर्जापुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के वाराणसी शक्ति नगर रोड पर स्थित घाटमपुर त्रिमुहानी के पास गुरुवार शाम को लगभग पांच बजे बाइक से अपने पति और पुत्र के साथ दवा लेकर आ रही महिला को पीछे से आ रही बंद बाडी ट्रेलर ट्रक ने कुचल दिया जिससे महिला की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पति और पुत्र बाल बाल बच गए। घटना के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रोड पर गति अवरोधक बनवाने की मांग को लेकर रोड जाम कर दिया। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस जाम हटवाने का प्रयास कर रही है वही ग्रामीण उपजिलाधिकारी को बनवाने की मांग कर रहे हैं।
जानकारी के अनुसार चंदौली जनपद के चकिया थाना क्षेत्र के शिकारगंज मुंडहुआ निवासी सर्वेश यादव अपनी पत्नी सीमा यादव 35 वर्ष और पुत्र अंकित यादव बारह वर्ष के साथ दवा लेने के लिए बाइक से वाराणसी गए हुए थे और दवा लेकर शाम को वापस लौट रहें थे की वाराणसी शक्ति नगर रोड पर घाटमपुर त्रिमुहानी के पास पीछे से राखड़ की आ रही बंद बाडी ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दिया और महिला रोड पर गिर गई वही पिता पुत्र दूर गिर पड़े और ट्रक ने सीमा को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया लेकिन ग्रामीण उपजिलाधिकारी को बुलाने और ब्रेकर बनवाने की मांग पर डटे हुए हैं। ग्राम प्रधान घाटमपुर डी के बिंद, पूर्व ग्राम प्रधान बीरबल बिंद, गुंजन पांडेय बुद्धू यादव का कहना था की आए दिन यहां दुर्घटना होती है लेकिन बार बार मांग किए जाने के बाद भी ब्रेकर नहीं बन रहा है। वहीं चौकी प्रभारी अहरौरा नगर आशीष कुमार सिंह ने बताया की ट्रक और चालक को कब्जे में ले लिया गया है।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
