सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र गांधीनगर द्वारा भीठा बस्ती, राँची में नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

राँची। सीसीएल जन आरोग्य केन्द्र गांधीनगर द्वारा नि:शुल्क मेगा स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन आज  दिनांक 12मार्च 2026 दिन गुरुवार को भीठा बस्ती राँची में किया गया । इस शिविर में विशेषज्ञों चिकित्सकों द्वारा 141 लोगों की नि:शुल्क जाँच की गई और डॉक्टरी सलाह दिया गया। शिविर के दौरान विशेष रूप से  हीमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन एवं सभी बीमारियों का नि:शुल्क जाँच किया गया और सभी को  नि:शुल्क दवा भी दिया गया |

NTPC

इस शिविर के सफल आयोजन में डॉ भरत सिंह सीएमओ इंचार्ज गांधीनगर, डॉ प्रीति तिग्गा,सी एम ओ, सी एस आर, इंचार्ज, डॉ अनिता होरो , डॉ रजनी कुजूर, डॉ स्वाति , डॉ शिल्पी झा ,डॉ साइम , मुन्ना कुमार सिंह, एवम सभी पारा मेडिकल स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा । स्थानीय लोगों ने सीसीएल की इस जनकल्याणकारी पहल की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के और भी स्वास्थ्य शिविरों के आयोजन की अपेक्षा व्यक्त की।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *