रांची । सीएमपीडीआई अपने सीएसआर पहल के अंतर्गत आज झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम में ‘‘सोलर पैनल इंस्टाॅलेशन एवं मेंटेनेंस टेक्नीशियन’’ प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले 50 प्रशिक्षुओं को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। मुख्य अतिथि सीएमपीडीआई के महाप्रबंधक (एचआरडी/सीएसआर) डाॅ0 शिशिर दत्ता ने प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किया। मौके पर सीएमपीडीआई की ओर से सुश्री सफीना परवीन एवं शैलेश, झारखंड गवर्नमेंट टूल रूम के ट्रेनिंग इंचार्ज मंगल टोप्पो, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी आशुतोष मिश्रा, फेकल्टी कमलकांत एवं कुमार अविनाश तथा एनटीपीसी बरकागांव आईटीआई के प्राचार्य मिथलेश कुमार उपाध्याय उपस्थित थे। इस पहल का उद्देश्य युवाओं को नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में सोलर पैनल इंस्टाॅलेशन, सिस्टम मेंटेनेंस, सुरक्षा प्रोटोकाॅल और सोलर सिस्टम के व्यावहारिक अनुप्रयोग जैसे आवश्यक कौशल प्रदान करना है, ताकि वे आम्मनिर्भर बन सकें (आत्मनिर्भर भारत)।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
