रांची । सीएमपीडीआई ने सेवानिवृत्त कर्मियों के बिलों की प्रोसेसिंग में दक्षता और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए आज रांची स्थित अपने मुख्यालय में कार्यपालकों के लिए अंशदायी सेवानिवृत्ति पश्चात् चिकित्सा योजना (सीपीआरएमएसई) और गैर-कार्यपालकों के लिए अंशदायी सेवानिवृत्ति पश्चात् चिकित्सा योजना (सीपीआरएमएस एनई) के लिए बिल ट्रैकिंग सिस्टम शुरू किया। सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक चौधरी शिवराज सिंह, निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (तकनीकी/सीआरडी/आरडीएंडटी)नृपेन्द्र नाथ, सीएमपीडीआई एवं सीसीएल के मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार तथा अन्य वरीय अधिकारियों की उपस्थिति में इस सिस्टम का उद्घाटन किया।

इस सिस्टम के माध्यम से, सेवानिवृत्त कर्मी कहीं से भी अपने बिलों की प्रगति पर हर चरण में नजर रख सकते हैं। यह सिस्टम पंजीकृत मोबाइल नंबरों पर स्वचालित एसएमएस अलर्ट भी भेजता है, जिससे बिल प्रोसेसिंग के बारे में स्पष्ट और समय पर अद्यतन जानकारी मिलती है।
प्रबंधन की यह पहल सीएमपीडीआई की परिचालन दक्षता और सेवानिवृत्ति के बाद भी अपने कर्मियों को सहयोग देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
