उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर ‘महिला सशक्तिकरण एवं स्वास्थ्य’ पर संगोष्ठी आयोजित

प्रयागराज । उत्तर मध्य रेलवे, मुख्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस (08 मार्च) के उपलक्ष्य में आज  06 मार्च को एक विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्मिक विभाग के सभाकक्ष में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य विषय “महिला सशक्तिकरण, लैंगिक समानता एवं महिला स्वास्थ्य” रहा, जिसमें मुख्यालय के सभी विभागों की महिला रेलकर्मियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

NTPC

इस अवसर पर डॉ. मंजू लता हांडू (अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक, केन्द्रीय रेलवे अस्पताल, प्रयागराज) और श्रीमती गरिमा त्रिपाठी (उप वित्त सलाहकार एवं मुख्य लेखा अधिकारी/सामान्य) विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।

अपने संबोधन में डॉ. मंजू लता हांडू ने महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याओं, उनके बचाव और समय पर निदान के प्रति उपस्थित रेलकर्मियों को जागरूक किया। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं में होने वाली बीमारियों, खान-पान की आदतों और दैनिक जीवन में स्वास्थ्य के प्रति सजगता पर बल दिया। संगोष्ठी में महिलाओं की घर-परिवार के प्रति सकारात्मक जिम्मेदारियों और कार्यस्थल पर उनके सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर भी चर्चा की गई।

समारोह के दौरान मुख्यालय रेल गाँव में संविदा पर कार्यरत महिला बागवानी कर्मियों एवं अन्य विभागों की 15 महिलाओं का सम्मान रहा। इन महिलाओं को विशिष्ट अतिथियों एवं मुख्यालय की महिला अधिकारियों द्वारा सम्मानित किया गया तथा उनके दैनिक जीवन में उपयोगी उपहार भेंट किए गए। इस संगोष्ठी में उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय के सभी विभागों से महिला कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। यह आयोजन न केवल सूचनात्मक रहा, बल्कि इसने महिला रेलकर्मियों के बीच लैंगिक समानता और आत्म-देखभाल के संदेश को भी सुदृढ़ किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *