अंडमान एवं निकोबार निकोबार द्वीप समूह में महिला शिविर का सफल आयोजन

 प्रयागराज । मंडल रेल प्रबंधक प्रयागराज मंडल रजनीश अग्रवाल के मार्गदर्शन में प्रयागराज मण्डल द्वारा मण्डल कर्मचारी हित निधि से दिनांक 20.02.2026 से 26.02.2026 तक 41 महिला रेल कर्मचारियों के लिए अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में विशेष महिला शिविर/भ्रमण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया । यह पहल महिला सशक्तिकरण, मानसिक सुदृढ़ता तथा कार्य-जीवन संतुलन को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस शिविर का उद्देश्य महिला कर्मचारियों के मनोबल को बढ़ाना, उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना तथा आपसी समन्वय एवं टीम भावना को सुदृढ़ करना था। सात दिवसीय कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के प्रमुख ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण किया। पोर्ट ब्लेयर स्थित ऐतिहासिक सेल्युलर जेल का अवलोकन कर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को नमन किया गया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने राष्ट्रभक्ति और गौरव की भावना के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की।

NTPC

इसके अतिरिक्त राधानगर बीच सहित अन्य रमणीय समुद्र तटों एवं प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण कर प्रतिभागियों ने द्वीपों की अनुपम प्राकृतिक सुंदरता का अनुभव किया। समुद्री तटों की स्वच्छता, हरित वातावरण एवं शांत परिवेश ने सभी को सकारात्मक ऊर्जा प्रदान की।

शिविर के दौरान समूह संवाद, सांस्कृतिक गतिविधियाँ तथा अनुभव साझा सत्र भी आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों के माध्यम से महिला कर्मचारियों को अपने विचार व्यक्त करने, नई मित्रता स्थापित करने तथा एक-दूसरे से प्रेरणा लेने का अवसर प्राप्त हुआ। सामूहिक सहभागिता से उनमें आत्मविश्वास, नेतृत्व कौशल एवं सहयोग की भावना और अधिक प्रबल हुई।

वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी, वैभव कुमार गुप्ता ने बताया कि कर्मचारी हित निधि के माध्यम से समय-समय पर कर्मचारियों के कल्याणार्थ विभिन्न योजनाएँ संचालित की जाती हैं। यह महिला शिविर उसी क्रम में एक अभिनव एवं प्रेरणादायक पहल है, जिसका उद्देश्य कर्मचारियों के समग्र विकास को सुनिश्चित करना है।

शिविर में सम्मिलित 41 महिला रेलकर्मियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अत्यंत प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय अनुभव बताया। प्रतिभागियों ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से न केवल मानसिक ऊर्जा प्राप्त होती है, बल्कि कार्यस्थल पर सकारात्मक दृष्टिकोण भी विकसित होता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *