एनटीपीसी द्वारा 4वीं एनटीपीसी खेलो इंडिया महिला राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता को समर्थन

लखनऊ। एनटीपीसी उत्तरी क्षेत्र मुख्यालय ने 28 फरवरी से 1 मार्च 2026 तक लखनऊ के के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम में आयोजित 4वीं एनटीपीसी खेलो इंडिया महिला राष्ट्रीय रैंकिंग तीरंदाजी प्रतियोगिता को समर्थन प्रदान किया।

NTPC

मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्य सलाहकार एवं उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष अवनीश कुमार अवस्थी (आईएएस) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश तीरंदाजी संघ द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में देशभर से 266 महिला तीरंदाजों ने भाग लिया।

कार्यक्रम का उद्घाटन श्रीमती बेबी रानी मौर्य, कैबिनेट मंत्री, महिला कल्याण, बाल विकास एवं पोषण, उत्तर प्रदेश द्वारा पैरा ओलंपियन सुहास एल.वाई. (आईएएस), सचिव, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश सरकार के साथ एनटीपीसी एनआरएचक्यू के मुख्य महाप्रबंधक एस. एन. पाणिग्रही की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। मंत्री ने भारत की समृद्ध तीरंदाजी परंपरा को रेखांकित करते हुए खिलाड़ियों को रानी लक्ष्मीबाई से प्रेरणा लेने के लिए प्रोत्साहित किया।

सीजीएम (मानव संसाधन), एस. एन. पाणिग्रही ने एनटीपीसी की सीएसआर पहलों के माध्यम से देशभर में तीरंदाजी को प्रोत्साहित करने की प्रतिबद्धता को दोहराया। समापन समारोह के दौरान पुरस्कारों का वितरण अर्जुन मुंडा, अध्यक्ष, भारतीय तीरंदाजी संघ एवं पद्मश्री लोकगायिका श्रीमती मालिनी अवस्थी द्वारा किया गया। उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तीरंदाजी खेल को बढ़ावा देने में एनटीपीसी के सहयोग की सराहना की। पेरिस पैरा ओलंपिक पदक विजेता हरविंदर सिंह एवं शीतल देवी की सहभागिता ने प्रतियोगिता को विशेष प्रेरणा प्रदान की तथा खेलो इंडिया खेलों के महत्व को पुनः रेखांकित किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *