एनटीपीसी दादरी को 15वें फ्लाई ऐश उपयोग सम्मेलन एवं एक्सपो पुरस्कार 2026 में ‘ओवरऑल चैंपियन’ का सम्मान

गौतमबुद्ध नगर। शनिवार को एनटीपीसी दादरी को गोवा में आयोजित 15वें फ्लाई ऐश उपयोग सम्मेलन एवं एक्सपो पुरस्कार 2026 में केंद्रीय क्षेत्र की सार्वजनिक उपयोगिता (1500–2500 मेगावाट) श्रेणी में “ओवरऑल चैंपियन – फ्लाई ऐश उत्कृष्टता” से सम्मानित किया गया। यह प्रतिष्ठित सम्मेलन एवं पुरस्कार समारोह मिशन एनर्जी फाउंडेशन द्वारा आयोजित किया गया, जिसमें देशभर के ऊर्जा क्षेत्र के विशेषज्ञों एवं प्रतिनिधियों ने भाग लिया। एनटीपीसी दादरी की ओर से श्री धर्मेंद्र लाल, अपर महाप्रबंधक (राख उपयोगीकरण), ने यह सम्मान ग्रहण किया।

NTPC

एनटीपीसी दादरी में फ्लाई ऐश का उपयोग आंतरिक आवश्यकताओं के साथ-साथ सीमेंट, निर्माण कार्यों एवं अन्य उद्योगों में व्यापक रूप से किया जाता है, जिससे राख को संसाधन में परिवर्तित करने की दिशा में प्रभावी पहल की जा रही है।

परियोजना परिसर में फ्लाई ऐश के वैज्ञानिक एवं सुरक्षित उपयोग के माध्यम से विकसित एक इको-पार्क भी विद्यमान है, जहाँ आज हजारों पेड़-पौधे फल-फूल रहे हैं। यह पर्यावरण संरक्षण, हरित आवरण वृद्धि तथा सतत विकास के प्रति एनटीपीसी दादरी की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता का जीवंत उदाहरण है। यह सम्मान संगठन के जिम्मेदार, पर्यावरण-अनुकूल एवं सतत विद्युत उत्पादन के संकल्प को और सुदृढ़ करता है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *