रांची । सीएमपीडीआई परिवार के 3 सदस्यों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर संस्थान के ‘‘मयूरी हाल’’ में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इनमें श्री शंकर नागाचारी-निदेशक (तकनीकी/सीआरडी), श्री रमेश थियागराजन-महाप्रबंधक (गवेषण) एवं श्री दिनेश राम-सैंपलिंग टेक्निशियन शामिल हैं।

इस मौके पर सीएमपीडीआई के निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा एवं निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) नृपेन्द्र नाथ ने संयुक्त रूप से सेवानिवृत्त हो रहे निदेशक एवं कर्मियों को पौधा, मान-पत्र, प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर से सम्मानित किया और सेवानिवृत्त हो रहे निदेशक एवं कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की। इस अवसर पर यूनियन के प्रतिनिधि प्रलय भट्टाचार्जी, देवेन्द्र तिवारी एवं सौविक भूषण देव तथा सीएमओएआई के प्रतिनिधि अमृतांशु ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण, मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्रबंधक (राजभाषा) अभय मिश्र ने किया।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
