एमसीएल ने ओडिशा में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने हेतु ₹46.51 करोड़ के समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए

संबलपुर । महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) ने ओडिशा में सार्वजनिक स्वास्थ्य अवसंरचना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कटक स्थित अग्रणी सरकारी चिकित्सा संस्थानों के साथ कुल ₹46.51 करोड़ के दो समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। जिसमें प्राथमिक रूप से श्रीराम चंद्र भंज मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, कटक (एससीबी एमसीएच) में उन्नत डायग्नोस्टिक सुविधाओं को सशक्त करना शामिल है।

NTPC

एमसीएल, अपनी सीएसआर पहल के तहत ₹46.34 करोड़ की राशि एससीबी एमसीएच, कटक में दो 128-स्लाइस ड्यूल एनर्जी सीटी स्कैन मशीनें तथा एक 1.5 टेस्ला एमआरआई मशीन की खरीद एवं स्थापना के लिए प्रदान करेगी। प्रतिदिन औसतन 8,000–10,000 मरीजों की ओपीडी वाले इस अस्पताल में उन्नत इमेजिंग प्रणाली की स्थापना से रोग-निदान की सटीकता में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, टेस्ट हेतु  प्रतीक्षा समय में कमी आएगी तथा ओडिशा और पड़ोसी क्षेत्रों के लगभग 25–30 लाख मरीजों को प्रतिवर्ष लाभ मिलेगा।

एक अन्य पहल के अंतर्गत, एमसीएल ने सरदार वल्लभभाई पटेल स्नातकोत्तर बाल चिकित्सा संस्थान (एसवीपीपीजीआईपी), कटक — जिसे लोकप्रिय रूप से शिशु भवन के नाम से जाना जाता है — के साथ भी एक एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं। इस एमओयू के तहत, तीन 8-सीटर बैटरी चालित यात्री वाहनों की खरीद के लिए एमसीएल द्वारा ₹16.99 लाख की सीएसआर सहायता प्रदान की जाएगी। इससे अस्पताल परिसर में मरीजों, विशेषकर बच्चों और उनके परिजनों के लिए सुरक्षित, सुगम एवं पर्यावरण-अनुकूल आवागमन सुनिश्चित होगा। इन पहलों के माध्यम से एमसीएल अपने मूल व्यावसायिक कार्यों से आगे बढ़कर स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने, जीवनरक्षक अवसंरचना को समर्थन देने तथा ओडिशा में सामुदायिक कल्याण के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को पुनः सुदृढ़ कर रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *