फोरम ऑफ वीमेन इन पब्लिक सेक्टर के 36वें राष्ट्रीय अधिवेशन में सीसीएल की सशक्त भागीदारी

Her Era: Now and Beyond” की थीम पर नारी नेतृत्व के नए युग की शुरुआत

NTPC

राँची। फोरम ऑफ वीमेन इन पब्लिक सेक्टर (WIPS) ने अपने स्थापना दिवस के अवसर पर Mumbai में अपना 36वां राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया। WIPS सार्वजनिक क्षेत्र में महिलाओं का सबसे बड़ा नेटवर्क है, जिसमें 91 सहभागी सार्वजनिक उपक्रम (PSUs) एवं राष्ट्रीय बैंक कॉरपोरेट लाइफ सदस्य के रूप में जुड़े हैं तथा देशभर में लगभग 16,000 लाइफ सदस्य चार क्षेत्रों में विभाजित हैं। इस वर्ष का राष्ट्रीय अधिवेशन WIPS वेस्टर्न रीजन द्वारा “Her Era: Now and Beyond” थीम के साथ आयोजित किया गया। सीसीएल ने इस राष्ट्रीय अधिवेशन में उल्लेखनीय सहभागिता दर्ज कराई। सीसीएल की ओर से विभिन्न क्षेत्रों एवं मुख्यालय से विविध अनुशासनों और पदों का प्रतिनिधित्व करते हुए कुल 15 महिला कर्मियों का दल भेजा गया, जिसका नेतृत्व महाप्रबंधक (ई एंड एम) श्रीमती सुचंद्रा सिन्हा ने किया। यह सहभागिता कोल इंडिया की सहायक कंपनियों तथा उपस्थित अनेक सार्वजनिक उपक्रमों में सर्वाधिक भागीदारी में से एक रही।

अधिवेशन के दौरान महिला नेतृत्व पर समृद्ध एवं प्रेरणादायक सत्र आयोजित किए गए। इनमें सुश्री अल्का मित्तल, पूर्व सीएमडी, Oil and Natural Gas Corporation (ONGC) एवं निदेशक (एचआर), ONGC एवं अन्य महिलाओं द्वारा नेतृत्व पर विशेष व्याख्यान दिया गया। साथ ही “Nutrition Power to Progress”, प्रोफेशनल ग्रूमिंग एवं एटीकेट, एआई, एमएल और टेक्नोलॉजी की दुनिया जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ। महिला उद्यमियों ने भी अपने नवाचार, संघर्ष और सफलता की प्रेरक यात्राएं साझा कीं। इलेक्ट्रिक स्कूटर क्षेत्र की अग्रणी कंपनी Ampere Vehicles की सीईओ तथा एग्रो क्षेत्र की युवा शोधकर्ता सुश्री रुचि जैन (Taru Naturals) ने अपने अनुभवों से सभी को प्रेरित किया। कार्यक्रम के समापन पर WIPS वेस्टर्न रीजन के सदस्यों द्वारा पृथ्वी संरक्षण हेतु स्थिरता की शपथ ली गई, जो इस अधिवेशन का विशेष आकर्षण रहा। सीसीएल की महिला प्रतिभागियों ने इस राष्ट्रीय मंच से समृद्ध अनुभव, सशक्त नेटवर्किंग एवं व्यापक दृष्टिकोण प्राप्त किया। यह सहभागिता उन्हें अपने कार्यस्थल पर नवीन ऊर्जा, बेहतर समझ और संगठनात्मक लक्ष्यों के प्रति और अधिक प्रतिबद्धता के साथ योगदान देने के लिए प्रेरित करेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *