स्वरोजगार को बढ़ावा देने और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कृषि उद्यमी प्रशिक्षण आयोजित

चन्दौली। यूनियन ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) ने स्वरोजगार को बढ़ावा देने और सफल उद्यमी तैयार करने के उद्देश्य से एक विशेष कृषि उद्यमी प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर लीड डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एलडीएम) सुनील कुमार भगत और डिस्ट्रिक्ट डेवलपमेंट मैनेजर (डीडीएम) बिजेंद्र कुमार सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान, एलडीएम सुनील कुमार भगत और डीडीएम बिजेंद्र कुमार सिंह ने प्रशिक्षुओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कृषि क्षेत्र में अपार संभावनाएं हैं और आधुनिक तकनीक, उचित प्रबंधन तथा सरकारी योजनाओं की जानकारी के साथ कार्य करके किसान एवं युवा सफल उद्यमी बन सकते हैं। उन्होंने स्वरोजगार अपनाने, आत्मनिर्भर बनने और बैंक व अन्य वित्तीय संस्थाओं की योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

NTPC

संस्थान की निदेशक स्मिता वर्मा ने अपने संबोधन में बताया कि आरसेटी का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने प्रशिक्षुओं को कड़ी मेहनत, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ने की सलाह दी। फैकल्टी सदस्य अमरेश कुमार सिंह और राहुल सिंह ने आरसेटी द्वारा चलाए जा रहे 70 प्रकार के निःशुल्क प्रशिक्षण कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इनमें एसी मरम्मत, मोबाइल फोन मरम्मत, मशरूम की खेती, जूट बैग निर्माण और टेडी बियर निर्माण जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इच्छुक व्यक्ति यूनियन बैंक ऑफ इंडिया फाटक ब्रांच से संपर्क कर सकते हैं या फोन नंबर 7905541901, 6307474625 पर कॉल कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सही मार्गदर्शन और निरंतर प्रयास से कोई भी व्यक्ति सफल उद्यमी बन सकता है। इस अवसर पर संस्थान के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित थे। कार्यक्रम का वातावरण उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायक रहा, जिसमें सभी प्रशिक्षुओं ने स्वरोजगार के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने का संकल्प लिया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम कृषि उद्यमियों के लिए अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *