दवा कारोबारी हत्या काण्ड : घटनास्थल पर निरीक्षण करने पहुंचे डीआईजी

Spread the love

  कहा मामले का जल्द होगा पर्दाफाश  

शोक संतप्त परिजनों को भरोसा दिलाने पहुंच रहे कद्दावर नेता 

डीडीयू नगर। मुगलसराय के दवा व्यवसाई रोहिताश पाल उर्फ़ रोमी की निर्मम हत्या के बाद से जो जन आक्रोश फैला है। इसकी आंच मुख्यमंत्री तक पहुंच गयी है, जो जिला प्रशासन का नींद हराम कर दी है। शनिवार को सरकार के मंत्री व जिला के प्रभारी मंत्री संजीव गोंड, अनिल राजभर, दर्शना सिंह परिजनो से मिलकर उन्हें रोमी के हत्यारों को पकड़ने व सजा दिलाने का भरोसा दिलाया।  साथ ही शाम को डीआईजी भी घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिए। वरिष्ठ अधिकारियों के सामने व्यापार मंडल अपना आक्रोश न दिखा सके इसके पूर्व ही पुलिस अधीक्षक ने व्यापार मंडल के प्रतिनिधि मंडल को अपने यहां बुलाकर उन लोंगो को अपने कार्यवाही से रूबरू कराते हुए जल्द ही मामले का खुलासा करने का भरोसा दिया। प्रतिनिधि मंडल भी एसपी के आश्वासन पर संतुष्ट दिखे।

डीआईजी शनिवार की दोपहर बाद मुगलसराय पहुंचे। उन्होंने एसपी आदित्य लांग्हे के साथ जीटी रोड स्थित घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों से घटना के बारे में जानकारी ली। वहीं घटना को अंजाम देकर बदमाश जिस रास्ते से भागे, उस गली में भ्रमण कर देखा। इसके बाद डीआईजी दिवंगत दवा कारोबारी के रविनगर स्थित घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से बंद कमरे में लगभग 45 मिनट तक बात की। इस दौरान घटना की जानकारी ली।

मुगलसराय में दवा कारोबारी रोहिताश पाल की हत्या के बाद विपक्ष हमलावर हो गया था। सरकार के क़ानून व्यवस्था पर आरोप लगने लगे। व्यापारी दुकान बंद कर विरोध शुरू कर दिए। लगातार तीन से विरोध का क्रम निरंतर जारी है। पुलिस भी घटना की गंभीरता को देखते हुए घटना के खुलासा में एसटीएफ की टीम लगायी गयी है। अलग अलग थानों की फोर्स भी लगी है। लेकिन पुलिस अधीक्षक भले गंभीरता दिखा रहे है लेकिन थाने पर तैनात इंस्पेक्टरों की फ़ौज पूरी मस्ती में है। दवा व्यवसाययों के हत्या के विरोध में समर्थन दुकान बंद करा रहे थे तभी इंस्पेक्टर क्राइम चंद्रकेश शर्मा व्यापारियों से उलझ गये। हालांकि मामले को अन्य से संभाल लिया। शुक्रवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय भी पहुंचे थे। शनिवार को डीआईजी वैभव कृष्णा भी शाम को पहुंचे। पॉपुलर मेडिकल से लेकर जिस गली में बदमाश भागे उस गली का भी निरीक्षण किये। घटना के क्रम में पुलिस अधीक्षक से जानकारी लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *