चन्दौली: लोक अदालत में 77524 वादों का निस्तारण किया गया 

चन्दौली । राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ सदर तहसील सभागार में जनपद न्यायाधीश रविन्द्रु सिंह के द्वारा दीप प्रज्दलित करके किया गया। जिसमें राकेश धर दूबे प्रधान न्यायाधीश / परिवार न्यायालय चन्दौली, विनय कुमार सिंह- ।।। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश चन्दौली कक्ष संख्या 1, राम बाबू यादव न्यायाधीश (एस.सी/एस.टी. एक्ट), चन्दौली, विकास वर्मा- । अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 2/सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली, अनुराग शर्मा विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) चन्दौली, परितोष श्रेष्ठ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 3 / नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत चन्दौली, श्यामबाबू अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/ एफ. टी. सी. प्रथम चन्दौली, राम नारायण, अध्यक्ष स्थाई लोक अदालत, चन्दौ ली  दीपक कुमार मिश्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, संदीप कुमार सिविल जज (सी.डि.) चन्दौली, श्रीमती निकिता गौड़ सिविल जज (सी.डि.)/ एफ.टी.सी/प्रधान मजिस्ट्रेट किशोर न्याय बोर्ड चन्दौली विकास कुमार वर्मा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे मुगलसराय, श्रीमती इन्दु रानी सिविल जज (जू.डि.), कुवर जितेन्द्र प्रताप सिंह सिविल जज (जू.डि.) चकिया, रोहित पुरी अपर सिविल जज (जू.डि.) चकिया, सुश्री माधुरी यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, सुश्री नूतन सिविल जज (जू.डि.) / एफ.टी.सी.- प्रथम चन्दौली, सुश्री ईशा राय, अपर सिविल जज (जू.डि.) द्वितीय चन्दौली, सुरेन्द्रि सिंह अपर जिलाधिकारी चन्दौली, अनिल कुमार यादव पुलिस अधीक्षक (आपरेशन) चन्दौली,  संजीव कुमार क्षेत्रीय प्रबंधक यूनियन बैंक, रामनिवास गुप्ता अग्रणी जिला प्रबन्धक चन्दौली,  पी.के सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक बड़ौदा यूपी बैंक, प्रभाकर मुख्य शाखा प्रबन्धक यूनियन बैंक आफ इण्डिया, सिविल बार एसोसिएशन, चन्दौली के अध्यक्ष विनय कुमार सिंह एवं डिस्ट्रिक डेमोक्रेटिक बार एसोसिएशन, चन्दौली के अध्यक्ष अमरेन्द्रे प्रताप सिंह उपस्थित थे। तहसील परिसर स्थित न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत समस्त न्यायालय एवं जनपद के समस्त बैंकों द्वारा फिजिकल मोड में आयोजित किया गया। जनपद न्यायालय के न्यायालयों द्वारा जिन वादों का निस्तारण किया गया है उसमें  जनपद न्यायाधीश रविन्द्र सिंह द्वारा कुल 02 प्रकीर्ण वादों का निस्तारण कर रूपया   600 /- जुर्माना वसूल किया गया।  राकेश धर दूबे प्रधान न्यायाधीश / परिवार न्यायालय चन्दौली, द्वारा कुल 71 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 13 जोड़े साथ भेजे गये तथा समझौता राशि रूपया 28,65000 / – दिलाया गया। अशोक कुमार सिंह यादव, पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण चन्दौली, द्वारा कुल 21 एम.ए.सी.टी. वादों का निस्तारण कर रूपये 1,58,18,000 / – का प्रतिकर दिलाया गया। राम नरायण अध्यक्ष स्थायी लोक अदालत चन्दौली, द्वारा कुल 02 वादों का निस्तारण किया गया। विनय कुमार सिंह -।।। अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश चन्दौली कक्ष संख्या 1 द्वारा कुल 01 इजराय निस्तारण कर रूपया 16,000 / का समझौता राशि दिलाया गया। अनुराग शर्मा विशेष न्यायाधीश (पाक्सो एक्ट) चन्दौली, द्वारा कुल 3 वाद का निस्तारण कर रूपया 300/- जुर्माना वसूल किया गया। परितोष श्रेष्ठ अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 3/ नोडल अधिकारी राष्ट्रिय लोक अदालत चन्दौली द्वारा कुल 164 विद्युत वादों एवं 01 इजराय वाद का निस्तारण किया गया। श्यामबाबू अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/एफ.टी.सी. प्रथम चन्दौली, कुल 3 वादों का निस्तारण कर रूपया 3,74,262 /- का प्रतिकार दिलाया गया।  दीपक कुमार मिश्र मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली, द्वारा कुल 1315 वादों का निस्तारण कर रूपया 5,42,600 /- जुर्माना वसूल किया गया।

 संदीप कुमार सिविल जज (सी.डि.), द्वारा कुल 200 सिविल वादों का निस्तारण कर जिसमें 10 वादों में रू0 84,57,187 /- उत्तराधिकार प्रमाण पत्र जारी किया गया एवं 190 वादो का निस्तारण कर रूपया 1,820/- जुर्माना वसूल किया गया।   विकास कुमार वर्मा अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे द्वारा कुल 1702 वादों का निस्तारण कर  रूपया 4,09,590 /- जुर्माना वसूल किया गया।

 श्रीमती इन्दु रानी सिविल जज (जू.डि.), द्वारा कुल 1026 वादों का निस्तारण रूपया 20,980 /- जुर्माना वसूल किया गया।

13. कुंवर जितेन्द्र प्रताप सिंह सिविल जज (जू.डि.) चकिया द्वारा कुल 1055 वादों का निस्तारण किया गया जिसमें 03 एन. आई. एक्ट. वाद का निस्तारण कर रू0 11,06,330/- का समझौता राशि दिलाया गया तथा 1052 वादों का निस्तारण कर रू0 1,93,030/-  जुर्माना वसूल किया गया।

. सुश्री माधुरी यादव न्यायिक मजिस्ट्रेट चन्दौली द्वारा कुल 1334 वादों का निस्तारण कर रूपया 4,000/- जुर्माना वसूल किया गया।

 रोहित पुरी अपर सिविल जज (जू.डि.), चकिया, द्वारा कुल 943 वादों का निस्तारण कर रूपया 52,550/- जुर्माना वसूल किया गया।

 सुश्री नूतन सिविल जज (जू.डि.) / एफ.टी.सी. – प्रथम चन्दौली, द्वारा कुल 990 वादों का निस्तारण कर रूपया 6,800/- जुर्माना वसूल किया गया।

 सुश्री शिवानी सिविल जज (जू.डि.) / एफ.टी.सी. – द्वितिय  चन्दौली, द्वारा कुल 113 वादों का निस्तारण कर रूपया 200/- जुर्माना वसूल किया गया।

 सुश्री ईशा राय, अपर सिविल जज (जू.डि.)-द्वितिय चन्दौफली द्वारा कुल 102 वाद का निस्ता रण किया गया।

 उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालयों द्वारा कुल 9048 मुकदमों का निस्तारण किया गया।

 सभी बैंकों द्वारा कुल 598 ऋण खातों का निस्तारण कर रूपया 5,32,39,000 /- (पांच करोड़ बत्तीस लाख उनतालीस हजार) का समझौता किया गया एवं रूपया 2,62,73,300 /- (दो करोड़ बासठ लाख तिहत्तर हजार तीन सौ) नकद वसूला गया।  जनपद के सभी राजस्व न्यायालयों द्वारा कुल 65329 मामलों का निस्तारण किया गया।  उक्त सूचना अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष संख्या 2 / सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा  प्राधिकरण चन्दौली विकास वर्मा- । द्वारा दी गयी।

 उपरोक्तानुसार जनपद न्यायालयों द्वारा वसूल किये गये अर्थदण्ड की धनराशि रूपये 12,32,470 / तथा दिलाये गये उत्तराधिकार प्रमाण की धनराशि रू0 95,63,517 / है, तथा उक्त समस्त न्यायालयों द्वारा निस्तारित किये गये कुल मुकदमों की संख्या 11597 है, जिसमें 2549 लघु अपराधिक मुकदमें शामिल है। जनपद चंदौली में कुल 77524 वादो का निस्तारण किया गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *