वृहद रोजगार मेला में 648 अभ्यर्थियों को मिला रोजगार

*मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के तहत युवाओं को अपना व्यवसाय शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त और बिना गारंटी का ऋण किया गया प्रदान*

NTPC

*चंदौली/ उ०प्र० रोजगार मिशन के अन्तर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय चन्दौली द्वारा द्विवेदी प्राइवेट आई०टी०आई० परिसर, अहरौरा रोड चकिया चन्दौली में 18 मार्च, 2026 को वृहद रोजगार मेला का आयोजन किया गया। इस रोजगार मेला में कुल 30 कम्पनियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें हिण्डाल्को द्वारा 21, अशोक लीलैंड द्वारा 19, मिण्डा द्वारा 10, टाटा मोटर्स द्वारा 111, आई०सी०आई०सी०आई० बैंक द्वारा 14, एल०आई०सी० द्वारा 10, सुब्रोश द्वारा 09, एस०आई०एस० सिक्योरटी द्वारा 33 सहित कुल 648 अभ्यर्थियों को विभिन्न कम्पनियों द्वारा जॉब आफर दिया गया। मेले में लगभग 1500 अभ्यर्थियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में चकिया विधायक कैलाश आचार्य जी द्वारा दिप प्रज्वलन कर मेले का शुभारम्भ किया गया। इस मेले में प्रतिभाग करने वाले अभ्यर्थियों को रोजगार से जुड़ने हेतु प्रोत्साहित किया गया। मेले में काशीनाथ सिंह जिलाध्यक्ष भाजपा, शिवमंगल बियार सदस्य उ०प्र० पिछड़ा वर्ग आयोग की भी उपस्थिति रही। मेले में आये अभ्यर्थियों से वार्ता कर जिला सेवायोजन अधिकारी गिरीजेश कुमार गुप्ता द्वारा तकनिकी क्षेत्र में रोजगार के अवसरों के सम्बन्ध में मागदर्शन दिया गया तथा उन्हें अपनी योग्यता अनुसार विभिन्न प्रतिभागी कम्पनियों में साक्षत्कार देने हेतु मार्गदर्शित किया गया।  कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान (CM-YUVA) योजना के तहत, 21 से 40 वर्ष के युवाओं को अपना व्यवसाय (MSME) शुरू करने के लिए 5 लाख रुपये तक का ब्याज-मुक्त और बिना गारंटी का ऋण भी प्रदान किया गया।  इस मौके पर डी०सी० मनरेगा, श्रम प्रर्वतन अधिकारी चन्दौली, खण्ड विकास अधिकारी चकिया, क्षेत्राधिकारी चकिया, द्विवेदी प्रा० आई०टी०आई० के प्रबन्धक सुरेन्द्र द्विवेदी एवं रौशन द्विवेदी आदि लोग उपस्थित रहकर मेले के सफल संचालन में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *