सीएमपीडीआई परिवार के 5 सेवानिवृत्त सदस्य को सम्मानित किया गया

रांची ।  सीएमपीडीआई परिवार के 5 सदस्यों के सेवानिवृत्ति के अवसर पर आज संस्थान के ‘‘मयूरी हाॅल’’ में एक विदाई-सह-सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इनमें डाॅ0 ओम प्रकाश-मुख्य चिकित्सा अधिकारी, श्रीमती ममता गुप्ता-यूडीसी, श्रीमती-अमिता मेहता-यूडीसी, दिनेश कुजूर-कोल सैम्पलिंग टेक्नीशियन एवं भोला राम-बस खलासी शामिल हैं।

NTPC

इस मौके पर सीएमपीडीआई के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक  चौधरी शिवराज सिंह, निदेशक (तकनीकी/सीआरडी)  शंकर नागाचारी, निदेशक (तकनीकी/ईएस) राजीव कुमार सिन्हा, निदेशक (तकनीकी/आरडीएंडटी) नृपेन्द्र नाथ एवं मुख्य सतर्कता अधिकारी पंकज कुमार ने संयुक्त रूप से सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों को पौधा, मान-पत्र,  प्रतीक चिह्न व शॉल देकर कम्पनी की ओर से सम्मानित किया और सेवानिवृत्त हो रहे कर्मियों के योगदान की प्रशंसा की तथा उनके उज्जवल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, सुखी एवं दीघार्यु जीवन की कामना की। इस अवसर पर यूनियन के प्रतिनिधि  सतीश कुमार सिंह, प्रलय भट्टाचार्जी, सौविक भूषण देव एवं  टुकलाल तथा सीएमओएआई के प्रतिनिधि  राम स्वरूप खिलेरी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत भाषण, मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन उप प्रबंधक (राजभाषा) अभय मिश्र ने किया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *