बीजेपी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है – डॉ राम आधार जोसेफ

सोनभद्र। संगठन सृजन अभियान के तहत महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक जिला अध्यक्ष महिला कांग्रेस ऊषा चौबे की अध्यक्षता में राबर्ट्सगंज के बौआर में सम्पन्न  हुआ । जिसमें उत्तर प्रदेश कांग्रेस की तरफ से कवाडिनेटर डॉ0 राम आधार जोसेफ मौजूद रहे ।
इस दौरान डॉ0 राम आधार जोसेफ ने कहा कि बीजेपी सरकार में  जनता महंगाई, बेरोजगारी से त्रस्त  हैं। मनरेगा में मजदूरों का मजदूरी बकाया है। कानून व्यवस्था ध्वस्त है। दलितों पर अत्याचार चरम पर है। संगठन सृजन अभियान के तहत गाँव गाँव जाकर लोगो को जोड़ने का काम किया जाएगा। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे ने कहा कि बीजेपी सरकार में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। महिलाओं पर लगातार अपराध बढ़ रहे है। मंहगाई से घर चलाना मुश्किल है। संघटन सृजन के तहत महिलाओं को जोड़कर उनके सशक्तिकरण की दिशा में बेहतर कार्य किया जायेगा।  कार्यक्रम में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि नाथ उपाध्याय , तेतरी देवी, जमीला खान, दुर्गावती, अनामिका,संजू देवी, पार्वती देवी, ममता देवी ,संगीता देवी, मुन्नी देवी सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *