डाला, सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कोटा ग्राम पंचायत के टोला रानीताली में जमीन विवाद को लेकर एक महिला के साथ मारपीट और उत्पीड़न का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि जमीन खरीदकर झोपड़ी बनाकर रह रही आशा देवी के घर पर कुछ लोगों ने मिलकर झोपड़ी को तोड़ दिया और अंदर रखा सामान बाहर फेंक दिया।पीड़िता आशा देवी ने तहरीर देकर बताया कि 16 मार्च 2026 को उर्मिला नाम की महिला उनके घर आकर गाली-गलौज करने लगी और धमकी दी। अगले दिन उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे और विवाद बढ़ गया। आरोप है कि प्रशासन के समझाने के बावजूद आरोपियों ने झोपड़ी उखाड़ दी और लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। महिला अपने बच्चों के साथ अकेले रहती है, जिससे वह दहशत में है।


गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।
