जंगल में पेड़ से लटकता मिला महिला का शव, क्षेत्र में सनसनी

सोनभद्र। रेणुकूट चौकी क्षेत्र के मर्दहवा मोड़ से बीजपुर मार्ग के जंगल में सोमवार को एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटकता हुआ मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह राहगीरों की नजर जब पेड़ से लटके शव पर पड़ी तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में ले लिया। मृतका की पहचान स्वर्गीय राजेंद्र खरवार की पत्नी शुक्रवारीया (35 वर्ष) के रूप में हुई है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

NTPC

घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और मौत के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *