अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाकर्मियो का हुआ सम्मान
अनपरा सोनभद्र।हिण्डालको रेनुसागर के यूनिट हेड आरपी सिंह के मार्गदर्शन में हिण्डालको रेनूसागर ग्रामीण विकास विभाग द्वारा चलाये जा रहे कार्यक्रम के अंतर्गत दिशिता महिला मण्डल कार्यालय में अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस को उत्सव के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर मानव संसाधन प्रमुख शैलेश विकम सिंह सभी महिला कर्मीयों को अंर्तराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम का शुभारम्भ महिलाओं को आर्शिवचन व केक कटवा कर किया गया।तत्पश्चात हेड एच आर शैलेश विक्रम सिंह ‘हर पग को रौशन करने वाली वह शक्ति है नारी। आज के हाईटेक युग में समय के साथ नारी अपने आप को ढालती है उनकी मंजिल का हर रास्ता उनके लिए नयी कहानी की शुरूआत है। महिलाये हर रोल में पूर्णत फिट हो जाती है। साथ ही सभी महिलाओं को उपहार भी वितरित किया गया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कुछ महिलाओं ने अपनी अभिव्यक्ति बड़े ही रोचक व प्रशंसनीय तौर पर प्रस्तुत किया।इस अवसर पर मानव संसाधन विभागाध्यक्ष प्रणव सोनी द्वारा महिलाकर्मियों के योगदान की प्रशसा करते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन ग्रामीण विकास विभाग के प्रभारी संजीव श्रीवास्तव ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में राजनाथ यादव का सराहनीय सहयोग रहा।

गांव गिराँव हिंदी न्यूज़ पोर्टल पर आप – Latest Breaking News, देश, विदेश, खेल, मनोरंजन, राजनीति, क्राइम, ऑटोमोबाइल, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, लाइफस्टाइल, क्रिकेट से सम्बंधित सभी समाचार प्राप्त करते है।