महात्मा बुद्ध कब पैक पीएम श्री पल्हारी में कब-बुलबुल कैंप संपन्न

सोनभद्र। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय पल्हारी, नगवां, सोनभद्र में भारत स्काउट एवं गाइड उत्तर प्रदेश द्वारा संरक्षित महात्मा बुद्ध कब पैक के अंतर्गत कब-बुलबुल कैंप का आयोजन धूमधाम से संपन्न हुआ। कैंप में प्राथमिक विद्यालय (कक्षा 1 से 5) के छात्र-छात्राओं को नियम, प्रतिज्ञा, झंडा गीत के साथ-साथ विभिन्न शैक्षणिक एवं मनोरंजनात्मक गतिविधियों से जोड़ा गया।कैंप का आयोजन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र मुकुल आनंद पांडेय के संरक्षण एवं खंड शिक्षा अधिकारी नगवां धनंजय कुमार सिंह के सह-संरक्षण में किया गया। ब्लॉक स्काउट मास्टर नगवां डॉ. बी.के. सिंह (एचडब्ल्यूबी) द्वारा बच्चों को ज्ञानवर्धक गतिविधियां, प्राथमिक चिकित्सा, रस्सी की गांठें, सैल्यूट एवं अनुशासन से जुड़ी जानकारी दी गई।स्काउट मास्टर डॉ. बृजेश महादेव ने बताया कि कब-बुलबुल भारत स्काउट एंड गाइड के अंतर्गत संचालित बाल गतिविधि संगठन है, जिसमें 5 से 10 वर्ष के बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बच्चों को कोमल पंख, रजत पंख एवं सुवर्ण पंख जैसे विभिन्न चरणों से गुजरना होता है।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक जय प्रसाद चौरसिया सहित ज्ञानेश, प्रदीप, पवन, रमेश, दीपक, शिवशंकर, उर्मिला, ममता एवं विंदू बीडीसी उपस्थित रहे। कैंप में अशोक सिंह, आदर्श सिंह, बीकेश, श्याम नारायण, विकास, संदीप कुमार, रमाकांत, टीपू, प्रदीप कुमार, श्याम सुंदर, सत्यम, रणजीत सिंह कमरो, सूरज, संतोष, रंजीत, अंजना, अंजनी, खुशबू, फूलन, सुनिता, राधा, चंदा, सुगवन्ती सहित बड़ी संख्या में प्रतिभागियों ने सहभागिता की।

NTPC
Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *