WEST BENGAL

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड : वंदे मातरम्” के १५० गौरवशाली वर्षों का उत्सव

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड : वंदे मातरम्” के १५० गौरवशाली वर्षों का उत्सव

सैंक्टोरिया । राष्ट्र ने भारत के राष्ट्रगीत “वन्दे मातरम्” के 150 वर्ष पूरे होने का उत्सव मनाया। बंकिमचन्द्र चट्टोपाध्याय द्वारा वर्ष १८७५ में रचित वन्दे मातरम् स्वतंत्रता संग्राम का आत्मा स्वर बन गया, जिसने देशभक्ति और गर्व के भाव से अनेक पीढ़ियों को प्रेरित किया। इसके ऐतिहासिक एवं सांस्कृतिक महत्व को मान्यता देते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने इस ऐतिहासिक वर्ष के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी समारोहों को अनुमोदित किया है। इसी क्रम में, ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड द्वारा भी राष्ट्रगीत के 150 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में ईसीएल मुख्यालय स्थित संकल्प सभागार में एक कार्यक्रम…
Read More
राष्ट्र को ऊर्जा प्रदान करने के 50 वर्ष : एनटीपीसी फरक्का ने 51वां एनटीपीसी स्थापना दिवस मनाया

राष्ट्र को ऊर्जा प्रदान करने के 50 वर्ष : एनटीपीसी फरक्का ने 51वां एनटीपीसी स्थापना दिवस मनाया

मुर्शिदाबाद । एनटीपीसी फरक्का ने 7 नवंबर 2025 को 51वां एनटीपीसी स्थापना दिवस मनाया, जो भारत के विद्युत क्षेत्र में संगठन के योगदान के पाँच दशकों का स्मरणोत्सव है। यह कार्यक्रम प्रशासनिक भवन परिसर में आयोजित किया गया और परियोजना प्रमुख  देवव्रत कर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, एचओपी फरक्का ने एनटीपीसी फरक्का के निरंतर प्रदर्शन की सराहना की और कर्मचारियों से ऊर्जा क्षेत्र में एनटीपीसी के नेतृत्व को मजबूत करने के लिए समर्पण और नवाचार के साथ काम करते रहने का आग्रह किया। बाद में, सीएमडी ने कॉर्पोरेट सेंटर से लाइव प्रसारण…
Read More
ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 54वीं कोल इंडिया लिमिटेड कल्याण बोर्ड बैठक की मेजबानी की

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने 54वीं कोल इंडिया लिमिटेड कल्याण बोर्ड बैठक की मेजबानी की

संकटोडिया । ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) ने दुर्गापुर में 54वीं कोल इंडिया लिमिटेड कल्याण बोर्ड की बैठक की मेजबानी की, जिसमें कर्मचारी कल्याण, समावेशी विकास और कोयला क्षेत्र में कार्यबल विकास के लिए समग्र दृष्टिकोण के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को रेखांकित किया गया। बैठक की अध्यक्षता डॉ. विनय रंजन, निदेशक (मानव संसाधन), कोल इंडिया लिमिटेड ने की और इसमें  केशव राव, निदेशक (मानव संसाधन), एमसीएल,  हर्ष नाथ मिश्रा, निदेशक (मानव संसाधन), सीसीएल,  मनीष कुमार, निदेशक (मानव संसाधन), एनसीएल,  मुरली कृष्ण रमैया, निदेशक (मानव संसाधन), बीसीसीएल,  बिरंची दास, निदेशक (मानव संसाधन), एसईसीएल,  गुंजन कुमार सिन्हा, निदेशक (मानव संसाधन), ईसीएल,  हेमंत…
Read More
ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने मनाया कोल इंडिया लिमिटेड का 51वां स्थापना दिवस

ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड ने मनाया कोल इंडिया लिमिटेड का 51वां स्थापना दिवस

संकटोडिया । ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल), जो कोल इंडिया लिमिटेड की एक अनुषंगी कंपनी है, ने 1 नवम्बर 2025 को अपने मुख्यालय संकटोडिया में कोल इंडिया लिमिटेड का 51वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया। कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण समारोह और कॉर्पोरेट गीत का गायन के साथ हुई, जिसके बाद शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर सर्वधर्म प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें सौहार्द और समृद्धि के लिए प्रार्थनाएँ की गईं। कार्यक्रम में निदेशक (वित्त) मोहम्मद अंज़र आलम एवं निदेशक (मानव संसाधन)  गुंजन कुमार सिन्हा ने ईसीएल मुख्यालय के विभागाध्यक्षों, अधिकारियों,…
Read More
सेल-आई एस पी में ‘जागरण’ एवं ‘चेतना’ क्विज  के माध्यम से मनाई गई सतर्कता जागरूकता

सेल-आई एस पी में ‘जागरण’ एवं ‘चेतना’ क्विज  के माध्यम से मनाई गई सतर्कता जागरूकता

आसनसोल। सेल-इस्को स्टील प्लांट, बर्नपुर में “सतर्कता: हमारी साझा ज़िम्मेदारी” थीम पर सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2025 का तीन माह का अभियान 18 अगस्त से 17 नवम्बर 2025 तक आयोजित किया जा रहा है। इसी श्रृंखला के अंतर्गत आईएसपी सतर्कता विभाग द्वारा कर्मचारियों में सतर्कता संबंधी नैतिकता एवं प्रक्रियाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु दो क्विज प्रतियोगिताओं — ‘जागरण’ एवं ‘चेतना’ — का आयोजन किया गया। 29 अक्टूबर को आयोजित ‘जागरण’ क्विज प्रतियोगिता में अधिकारियों की 12 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस क्विज का संचालन देबप्रिया दास, एजीएम (प्रोजेक्ट्स) द्वारा अत्यंत रोचक एवं ज्ञानवर्धक ढंग से किया गया। अंततः अजय…
Read More
ईसीएल मुख्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती एवं सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित

ईसीएल मुख्यालय में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती एवं सेवानिवृत्ति सम्मान समारोह आयोजित

संकटोरिया । ईसीएल द्वारा भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती बड़े श्रद्धा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ संकल्प हॉल, ईसीएल मुख्यालय में मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार पटेल को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ हुआ। भारत के एकीकरण में उनके अमूल्य योगदान तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके अदम्य समर्पण को स्मरण करते हुए उपस्थित अधिकारियों ने उनके द्वारा स्थापित आदर्शों और मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प व्यक्त किया। ईसीएल के निदेशक (वित्त) मोहम्मद अंजार आलम तथा निदेशक (कार्मिक)  गुंजन कुमार सिन्हा द्वारा सरदार पटेल के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। इस अवसर…
Read More
ईसीएल ने कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन पी. एम. प्रसाद को गरिमामय और स्नेहपूर्ण विदाई दी

ईसीएल ने कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन पी. एम. प्रसाद को गरिमामय और स्नेहपूर्ण विदाई दी

ईसीएल प्रबंधन ने कहा, “ प्रसाद का उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक कार्यकाल कोल इंडिया की प्रगति, सुशासन और भविष्य हेतु तैयार क्षमताओं को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण रहा कोलकाता। ईसीएल ने कोल इंडिया लिमिटेड (सीआईएल) के चेयरमैन पी. एम. प्रसाद को उनके सेवानिवृत्ति पूर्व एक गरिमामय और स्नेहपूर्ण विदाई दी। यह सम्मान समारोह कोल इंडिया मुख्यालय में चेयरमैन कार्यालय में आयोजित हुआ, जहाँ ईसीएल नेतृत्व ने श्री प्रसाद के मार्गदर्शन एवं अद्वितीय योगदान के लिए कृतज्ञता व्यक्त की। ईसीएल के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, सतीश झा के नेतृत्व में, ईसीएल के कार्यकारी निदेशकगण मो. अंज़र आलम, निदेशक (वित्त), नीलाद्रि रॉय, निदेशक (तकनीकी / संचालन), गुंजन…
Read More
ईसीएल में सुरक्षा समन्वय बैठक आयोजित, कोयला चोरी पर कड़ा नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश

ईसीएल में सुरक्षा समन्वय बैठक आयोजित, कोयला चोरी पर कड़ा नियंत्रण सुनिश्चित करने के निर्देश

आसनसोल। पूर्वी कोलफील्ड्स लिमिटेड (ईसीएल) मुख्यालय के संकल्प हॉल में 25 अक्टूबर, 2025 को विभागाध्यक्ष (सुरक्षा) मेजर शरदेंदु तिवारी की अध्यक्षता में सभी क्षेत्रीय सुरक्षा प्रभारियों की भागीदारी के साथ एक सुरक्षा समन्वय बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य परिचालन क्षेत्रों में सुरक्षा ढांचे की समीक्षा करना और उसे और अधिक सुदृढ़ बनाना था। बैठक में कोयला चोरी और अवैध खनन गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए एक सक्रिय एवं समन्वित दृष्टिकोण अपनाने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस दौरान गहन एवं नियमित गश्त, बेहतर खुफिया सूचना साझा करने और स्थानीय पुलिस व सीआईएसएफ इकाइयों के साथ घनिष्ठ समन्वय के माध्यम से जमीनी स्तर पर…
Read More
एनटीपीसी फरक्का में आपदा प्रबंधन पर संयुक्त मेगा मॉक ड्रिल आयोजित

एनटीपीसी फरक्का में आपदा प्रबंधन पर संयुक्त मेगा मॉक ड्रिल आयोजित

मुर्शिदाबाद, फरक्का । एनटीपीसी फरक्का में 24 अक्टूबर 2025 को संयंत्र परिसर में आपदा प्रबंधन पर एक संयुक्त मेगा मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस अभ्यास में भूमिगत सीएचपी-वैगन ट्रिपलर क्षेत्र में फंसे कर्मियों के बचाव अभियान का अनुकरण किया गया, जहाँ भूकंप के कारण उस स्थान तक जाने वाली सीढ़ियाँ ढह गई थीं। यह अभ्यास एनटीपीसी फरक्का के परियोजना प्रमुख  देवव्रत कर की देखरेख में आयोजित किया गया। राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ), नादिया (पश्चिम बंगाल); एसडीआरएफ, मुर्शिदाबाद; स्थानीय फरक्का पुलिस; एनटीपीसी फरक्का के चिकित्सा, मानव संसाधन, सूचना प्रौद्योगिकी, सुरक्षा विभागों और अन्य आपदा प्रबंधन समिति के सदस्यों के…
Read More
ईसीएल एसपी माइंस झारखंड: एक वीर सपूत को श्रद्धांजलि

ईसीएल एसपी माइंस झारखंड: एक वीर सपूत को श्रद्धांजलि

दिवंगत पूर्व गृह रक्षक उदित कुमार सिंह की पत्नी श्रीमती उचिता सिंह को दो लाख रुपये का अनुग्रह चेक प्रदान किया गया संकतोड़िया । शुक्रवार को एसपी माइंस में एक मार्मिक क्षण तब आया जब दिवंगत पूर्व गृह रक्षक उदित कुमार सिंह की पत्नी श्रीमती उचिता सिंह को दो लाख रुपये का अनुग्रह चेक प्रदान किया गया।  उदित कुमार सिंह जामताड़ा रेलवे साइडिंग, एसपी माइंस क्षेत्र, ईसीएल में अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए दुखद रूप से शहीद हो गए थे। यह वित्तीय सहायता ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड और झारखंड राज्य गृह रक्षकों के बीच एक समझौता ज्ञापन के तहत जारी प्रतिबद्धता का…
Read More